बिना जिम जाए फिट रहने के तरीके: आज की स्टोरी में हम फिट रहने के लिए छोटी-छोटी लेकिन 5 ऐसी जरूरी चीजों को बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप हेल्दी और फिट बने रह सकते हैं।
Bina Gym Jaye Fit Kaise Rahe: आज के समय में फिट रहना तो सभी लोग चाहते हैं, लेकिन रह नहीं पाते हैं। जिसके लिए लोग जिम की मेंबरशिप लेते हैं, लेकिन समय न मिल पाने की वजह से लोग जा नहीं पाते हैं या कुछ लोगों को जिम जाना अच्छा नहीं लगता। ऐसे में यदि आप भी ऐसी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो हमारी आज की स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की स्टोरी में हम फिट रहने के लिए छोटी-छोटी लेकिन 5 ऐसी जरूरी चीजों को बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप हेल्दी और फिट बने रह सकते हैं।
कई लोग जिम जाने के बाद भी अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए परेशान रहते हैं, क्योंकि वे दिन भर एक्टिव नहीं रहते हैं। ऐसे में अगर आप फिट रहना चाहते हैं और जिम नहीं जा पा रहे हैं, तो भी अपने रोजाना के कामों को ही कसरत बना लें। जैसे, ऑफिस या घर में लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ना शुरू करें। अगर पास की दुकान से कुछ लाना है, तो बाइक या कार निकालने के बजाय पैदल जाएं। घर की साफ-सफाई या थोड़ा-बहुत बागवानी करना भी बॉडी को एक्टिव रखने का बढ़िया तरीका है, इससे बिना पता चले अच्छी-खासी कैलोरी बर्न हो जाती है।
फिट रहने का सबसे बड़ा राज डाइट में छिपा है। अगर आप जिम नहीं जा रहे, तो यह और भी जरूरी हो जाता है कि जो आप खा रहे हैं उसे बैलेंस कर के खाएं। इसके लिए आप अपने खाने में प्रोटीन और हरी सब्जियां शामिल करने के साथ ही बाहर का तला-भुना या जरूरत से ज्यादा मीठा खाना कम कर दें।
हेल्दी रहने के साथ ही फिट होने के लिए जरूरी नहीं कि आप भारी डंबल ही उठाएं, आप अपने शरीर के वजन का इस्तेमाल करके भी फिट रह सकते हैं। रोज बस 15-20 मिनट निकालें और पुश-अप्स, स्क्वाट्स या प्लैंक जैसी एक्सरसाइज करें। ये वर्कआउट शरीर को मजबूत बनाने और एक्स्ट्रा चर्बी घटाने के लिए बहुत असरदार हैं।
यह बात तो हम सब जानते हैं कि तन और मन दोनों को फिट रखने के लिए योग अच्छा होता है, लेकिन फिर ज्यादातर लोग इसे करने से परहेज करते हैं। बिना जिम जाए फिट रहने के लिए रोजाना सूर्य नमस्कार करने के साथ ही शरीर को स्ट्रेचिंग देने वाली एक्सरसाइज करें। इसके साथ ही आप दिमाग की शांति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए 5-10 मिनट अनुलोम-विलोम या कपालभाति जैसे प्राणायाम करें, इससे स्ट्रेस कम होता है और फेफड़े मजबूत होते हैं। वहीं योग करने से आप पूरे दिन फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
ज्यादातर लोग आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के चलते शरीर की जरूरत के अनुसार पानी पीना भूल जाते हैं और न ही पूरी नींद लेते हैं, इसका सीधा असर बॉडी पर पड़ता है। इसलिए अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं, इससे शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और स्किन भी ग्लो करती है। साथ ही, शरीर को आराम देने के लिए 7-8 घंटे की गहरी नींद लें। अगर नींद पूरी नहीं होगी, तो आप थका हुआ महसूस करेंगे और फिर एक्सरसाइज करने का मन भी नहीं करेगा।