लाइफस्टाइल

अलमारी में रखे गर्मी के कपड़ों को सर्दियों में भी करें इस्तेमाल, ये 6 DIY तरीके आएंगे काम

Winter Fashion Tips: गर्मी के कपड़ों को अलमारी में रखने के बजाय सर्दियों में भी नए अंदाज में पहन सकते हैं। पुराने टॉप, दुपट्टे, साड़ी और टी-शर्ट को थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ विंटर फैशन का हिस्सा बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं, इससे जुड़े 6 आसान DIY तरीके।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 10:08 PM IST
Fashion Tips
गर्मी के कपड़े सर्दी में स्टाइल करने के लिए Fashion Tips(screenshot) image credit youtube/ bobrownn and gemini

DIY Fashion Tips: सर्दियां आते ही ज्यादातर लोग गर्मी के कपड़े पहनना कम कर देते हैं। ऐसे में अगर आपके पास ऐसे कपड़े हैं जिन्हें आप आने वाली गर्मी में नहीं पहनना चाहते, और उन्हें ठंड में लेयरिंग करके या DIY करके इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यहां दिए गए स्टाइलिंग टिप्स और DIY टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

गर्मी के कपड़ों को सर्दी में इस्तेमाल करने के ये DIY तरीके हो सकते हैं मददगार

1. स्लीवलेस या हाफ स्लीव टॉप को लेयरिंग में पहनें

स्लीवलेस कुर्ती या टॉप को फुल स्लीव टी-शर्ट, टर्टलनेक या थर्मल इनर के ऊपर पहनें। ऊपर से स्वेटर, श्रग या जैकेट डाल लें।

2. सूती दुपट्टे और स्टोल को मोटा स्कार्फ बनाएं

पुराने कई सारे सूती दुपट्टों को जोड़कर मोटा स्टोल बनाया जा सकता है।

  • इसके लिए अपनी पसंद के हिसाब से कई सारे दुपट्टों को आपस में रखकर किनारों से सिल लें।
  • या एक दुपट्टे को 2-3 तह में मोड़कर किनारों पर सिलाई कर दें।
  • बीच में पतली ऊनी या फ्लीस की परत लगवाकर टेलर से सिलवा सकते हैं।

3. पुरानी सूती साड़ियों से हैंडमेड गद्दा बनाएं

कई घरों में पुरानी सूती साड़ियों से हैंडमेड गद्दा (गोदड़ी) बनाने की परंपरा रही है। इसमें कई साड़ियों को परत दर परत रखकर हाथ की सिलाई से जोड़ा जाता है। इसे सोते वक्त हल्के कंबल के नीचे लगा सकते हैं। ये बड़े बच्चों के बिस्तर पर बिछाने में भी काम आती है।

  • 3-4 पुरानी साफ साड़ियां या दुपट्टे लें।
  • उन्हें एक के ऊपर एक रखें और किनारों पर सिलाई करें।
  • पूरे कपड़े पर सीधी लाइन में रनिंग स्टिच कर दें, ताकि परतें अपनी जगह रहें।

4. पुरानी टी-शर्ट से नेक वार्मर या ईयर बैंड बनाएं

पुरानी सूती या जर्सी वाली टी-शर्ट को बिना ज्यादा सिलाई के काम में लाया जा सकता है।

नेक वार्मर बनाने का तरीका:

  • टी-शर्ट के निचले हिस्से से करीब 8-10 इंच चौड़ा गोल टुकड़ा काट लें।
  • इसे दोहरा मोड़कर गले में पहन लें।

ईयर बैंड बनाने का तरीका:

  • टी-शर्ट से करीब 3 इंच चौड़ी पट्टी काटें।
  • उसे दोहरा मोड़कर सिर के नाप से जोड़ लें और सिलाई कर दें।

कैंची या कटर इस्तेमाल करते वक्त सावधानी रखें और बच्चों को ये काम अकेले न करने दें।

5. शॉर्ट्स और कैप्री को लेगिंग या टाइट्स के साथ पहनें

गर्मी की शॉर्ट्स, कैप्री या छोटी स्कर्ट को सर्दियों में पहनने के लिए इनके नीचे ऊनी लेगिंग, टाइट्स या थर्मल इनर पहनें।

  • मोटे मोजे या बूट्स के साथ पहनने से लुक भी अच्छा आता है।
  • ऊपर लंबी जैकेट या कोट पहनें।

6. गर्मी की ड्रेस को ओवरले की तरह पहनें

हल्की सूती ड्रेस या कुर्ती को फुल स्लीव टर्टलनेक या पतले स्वेटर के ऊपर पहनें।

  • बेल्ट लगाने से लुक बेहतर दिखता है।
  • नीचे पतले सूती टाइट्स या लेगिंग पहनें।
Updated on:
18 Nov 2026, 10:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All