लाइफस्टाइल

Interview Success Mantra: मां वाग्वादिनी का यह मंत्र दिलाएगा आपको मनचाही नौकरी और करियर में ग्रोथ

Interview Success Mantra: इंटरव्यू में सफलता का मंत्र: आज के इस लेख में हम इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए मंत्र के साथ कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपको नौकरी पाने में मदद कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

2 min read
Apr 13, 2026
Interview Success Mantra| image credit gemini

Interview Success Mantra: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ और कॉम्पिटिशन के बीच एक अच्छी नौकरी पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। कई बार लोग दिन-रात मेहनत करके अच्छी तैयारी भी करते हैं, लेकिन जैसे ही इंटरव्यू का नाम सामने आता है, डर की वजह से पसीने छूटने लगते हैं। हर वक्त दिमाग में यही चलता रहता है कि पता नहीं सामने वाला क्या पूछेगा और वे उसका सही जवाब दे पाएंगे या नहीं। लेकिन सच तो यह है कि मेहनत के साथ-साथ अगर मन में आत्मविश्वास हो और काम करने की दिशा सही हो, तो सफलता मिलना और भी आसान हो जाता है।

अगर आप भी इंटरव्यू के डर को भगाकर अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो हमारा आज का यह लेख आपके लिए मददगार हो सकता है। आज के इस लेख में हम इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए मंत्र के साथ कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपको नौकरी पाने में मदद कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें

Daily Morning Mantras : सुबह के इस मंत्र के साथ करें दिन की पॉजिटिव शुरुआत, जानें सही तरीका और फायदे

सफलता के लिए इस मंत्र का करें जाप


इंटरव्यू के डर को दूर करने के साथ ही अपनी बात को बिना किसी हिचकिचाहट के सामने वाले के सामने रखने के लिए माँ वाग्वादिनी की पूजा का बड़ा महत्व होता है। इस काम के लिए "ॐ ह्रीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा"मंत्र सबसे ज्यादा असरदार माना गया है। जब आप इस मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे मन का डर खत्म होता है और इंटरव्यू देते समय आप बहुत ही शांत और पॉजिटिव महसूस करते हैं। इसके अलावा यह मंत्र आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करता है।

इसे जीवन में शामिल करने का तरीका


अगर आप इस उपाय का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसे शुरू करने का तरीका बहुत ही सीधा और सरल है। किसी भी शुभ दिन सुबह जल्दी उठकर नहा लें और एक सफेद सूती आसन बिछाकर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। अपने सामने एक पीला कपड़ा बिछाकर उस पर स्फटिक की माला रखें और उस पर थोड़ा केसर और इत्र छिड़क कर उसका पूजन करें।

इसके बाद धूप-अगरबत्ती जलाकर शांत मन से 108 बार मंत्र का जाप करें। यह प्रक्रिया आपको लगातार 11 दिनों तक दोहरानी है जिससे माला सिद्ध हो जाए। इसके बाद जब भी आप किसी बड़े अवसर या इंटरव्यू के लिए घर से निकलें, तो इस माला को पहन लें, इससे आपको अपने काम में फर्क साफ नजर आने लगेगा।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

शनि मजबूत है या कमजोर कैसे पता चलेगा? जानिए शनि को प्रसन्न करने के लिए उपाय
Published on:
13 Apr 2026 06:00 am
Also Read
View All