
Daily Hindu Mantras: image credit gemini
Daily Morning Mantras for Positive Energy: हिंदू धर्म में मंत्रों को सिर्फ श्लोक नहीं माना जाता, बल्कि ये एक ऐसी खास आवाज या वाइब्रेशन हैं जो हमारे दिमाग को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। रोज मंत्र जपना सिर्फ एक धार्मिक रस्म नहीं है, बल्कि यह खुद को अंदर से बेहतर बनाने, दिमाग की उलझनों को दूर करने और जीवन में संतुलन लाने का बहुत ही असरदार तरीका है। इसलिए सुबह सोकर उठने से लेकर रात को सोने के समय तक, जब इन मंत्रों का जाप करते हैं, तो इससे आसपास एक पॉजिटिव एनर्जी महसूस होने के साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है। अगर आप रोजना इन मंत्रों को सही तरिके से जाप करते हैं तो आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी लाइफ पहले से ज्यादा खुशहाल और पॉजिटिव होने लगी है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, सुबह उठते ही 'कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती । करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम् ॥' मंत्र का 1 से 3 बार पाठ करना बहुत शुभ माना गया है। इस मंत्र का मतलब यह है कि हमारी उंगलियों के अगले हिस्से में धन के लिए लक्ष्मी जी, बीच में ज्ञान के लिए सरस्वती जी और हथेली के निचले हिस्से में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए सुबह उठते ही अपने हाथों को देखकर उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए ताकि हमारा पूरा दिन समझदारी, तरक्की और सुख-शांति के साथ गुजरे। ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह का समय मंत्रों के जाप के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
रोजाना मंत्रों का अभ्यास करने से लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव आते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इससे मन की फालतू चिंताएं और तनाव धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। इसके अलावा, मंत्रों की गूंज हमारे फोकस को बढ़ाती है, जिससे हम अपने डेली रूटीन के कामों को ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाते हैं। ये मंत्र हमें भावनात्मक तौर पर भी मजबूत बनाते हैं।
अगर आप मंत्रों का रोजाना अभ्यास करना चाहते हैं, तो सबसे पहले कोशिश करें कि एक ऐसी शांत जगह चुनें जहां आप बिना किसी शोर-शराबे के बैठ सकें। मंत्र शुरू करने से पहले अपनी कमर सीधी रखकर आराम से बैठ जाएं और दो-तीन लंबी गहरी सांसें लें ताकि आपका ध्यान इधर-उधर न भटके। मंत्रों के शब्दों को बहुत ज्यादा जल्दबाजी में न बोलें, बल्कि उन्हें साफ-साफ और पूरे मन से महसूस करते हुए दोहराएं।
Published on:
12 Apr 2026 05:50 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
