IPL Team Food Menu: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में क्रिकेटर्स का जलवा कायम है। देखिए, ये क्रिकेटर्स नाश्ता, लंच और डिनर में क्या खाते हैं।
IPL Team Food Menu:आईपीएल 2025 (IPL 2025) में क्रिकेटर्स का जलवा दिख रहा है। घंटों तक मैदान पर पूरे जोश के साथ खेलने वाले खिलाड़ियों को देखकर ये ख्याल आता है कि ये खाते क्या होंगे। आईपीएल प्लेयर्स सुबह नाश्ता, लंच और रात के खाने में क्या खाते हैं? वेज या नॉन वेज, चावल या रोटी… ये खिलाड़ी क्या नहीं खाते हैं। आज हम इनके खानपान (IPL Team Foods) से जुड़ी बातों को यहां जानेंगे।
आईपीएल टीम का फूड मेन्यू तैयार करते वक्त कुछ बातों का खास ख्याल रखा जाता है। इन बातों का आकलन ChatGPT ने टीम खिलाड़ियों के मीडिया इंटरव्यू के आधार पर बनाया है। हालही में इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में दिल्ली कैपिटल्स व मुंबई इंडियंस जैसी टीम को फूड कैटरिंग सर्विस देने वाले आशय देसाई ने भी बताई है।
सुबह का नाश्ता हर खिलाड़ी के आधार पर निर्भर करता है। खिलाड़ी अपनी पसंद से वेज या नॉन वेज फूड खा सकते हैं। जैसे- रोहित शर्मा को ओट्स, अंडा, हार्दिक पांड्या दिन की शुरुआत नारियल पानी, ऋषभ पंत बेसन चिला, अंडा के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। कई खिलाड़ियों को ABC Juice ((apple, beetroot and carrot) पसंद है।
सुपरफूड एवाकाडो, फ्लैक्स सीड्स के अलावा नारियल पानी के साथ चिया सीड्स का सेवन कई क्रिकेटर्स करते हैं। इसके अलावा ये डायटिशियन की सलाह के आधार पर भी सुपरफूड को डाइट में शामिल करते हैं।
आशय देसाई ने बताया है कि नींबू-पानी, नारियल पानी के बाद उनको ड्रेसिंग रूम में सलाद, मल्टीग्रेन सैंडविच, साबूत गेहूं का बना पास्ता आदि दिया जाता है। इसके अलावा कई खिलाड़ी को फल खाना भी पसंद है।
इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक्स: ग्रीन टी, नींबू-पानी, नारियल पानी या एनर्जी ड्रिंक्स क्रिकेटर्स पीते हैं। दरअसल, अधिक पसीना निकलने के कारण शरीर में इेक्ट्रोलाइट्स की जरुरत अधिक होती है। इसलिए इनको इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक्स दिए जाते हैं।
क्रिकेटर्स का लंच या डिनर लीन प्रोटीन (चिकन, मछली, टोफू, सोया चाप), हेल्दी फैट, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। अधिकतर खिलाड़ियों को चिकन खाना पसंद है। इसके साथ ग्लूटेन फ्री आटा की रोटी या पराठा, ब्राउन राइस आदि मिलता है। इनके खाना को कम तेल-मसाला में तैयार किया जाता है। होमस्टाइल चिकन करी, स्टीर फ्राई सब्जी, मटन, कीमा, मछली आदि मेनू में होते हैं।
आशय देसाई ने ये भी बताया कि एलपीजी की अनुमति नहीं होने के कारण खाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसलिए टीम का फूड ट्रक बिना एलपीजी के साथ चलता है। खिलाड़ियों का खाना इंडक्शन पर पकाया जाता है।