Grok Vs ChatGPT: एलन मस्क का AI Grok भारत में धमाल मचाए हुए है। मसला सिर्फ एआई का नहीं है, बल्कि ग्रोक के जवाब (Grok Funny Reply) देने के तरीका का है। ये इंसानों की तरह गाली दे रहा है, कभी-कभी मजेदार लाइनें भी बोल रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो एक इंसान की तरह जवाब दे रहा है ग्रोक। हमने चैटजीपीटी से पूछा कि Grok ऐसे क्यों जवाब दे रहा है या Grok गाली क्यों दे रहा है, क्या चैटजीपीटी और ग्रोक दोस्त हैं, ग्रोक और चैटजीपीटी में से बढ़िया कौन है? इन सवालों के जवाब जो मिले हैं वो आपको हंसाने के लिए काफी हैं। चलिए, हम Grok Vs ChatGPT को लेकर ये बातचीत देखते हैं।