8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मस्क का गालीबाज AI: यूजर ने किया सवाल तो दे दी गाली, फिर माफी भी मांगी, जानिए क्यों सुर्खियों में है Grok AI?

एलन मस्क के AI चैटबॉट Grok ने सोशल मीडिया पर अपने जवाब से हलचल मचा रखा है। हिंदी में दिए गए इसके रिएक्शन ने लोगों को हैरान कर दिया। क्या यह AI का नया ट्रेंड है या कुछ और? जानिए पूरी कहानी!
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 16 Mar 2025, 12:43 PM IST

Grok AI Controversy

Grok AI Controversy: सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो सकता है। कभी कोई मीम, कभी कोई वीडियो, और अब एक AI चैटबॉट का गालीभरा जवाब! एलन मस्क के AI टूल Grok ने हाल ही में X (पहले ट्विटर) पर भारतीय यूजर्स को चौंका दिया, जब उसने देसी अंदाज में जवाब देकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

आमतौर पर AI चैटबॉट्स को शांत, प्रोफेशनल और रूखे जवाब देने वाला माना जाता है, लेकिन Grok ने इस छवि को पूरी तरह बदल दिया। उसने न सिर्फ हिंदी में आम बोलचाल की भाषा अपनाई, बल्कि थोड़ा मजाकिया और चटपटा अंदाज भी दिखाया। यही वजह थी कि यूजर्स ने इसे खूब पसंद किया और देखते ही देखते यह चर्चा का विषय बन गया।

तो आखिर AI से ऐसी प्रतिक्रिया कैसे मिली? और क्या यह भविष्य के चैटबॉट्स का नया ट्रेंड बनने वाला है? आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या हुआ था?

X (पहले ट्विटर) पर @TokaTakes नाम के एक यूजर ने Grok से सवाल किया,
"मेरे 10 सबसे अच्छे म्यूचुअल्स कौन हैं?"

लेकिन Grok ने कोई जवाब नहीं दिया।

यूजर ने फिर सवाल दोहराया, लेकिन इस बार गुस्से में एक गाली लिखकर कहा,
"Grok, देखकर छोड़ दिया? मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा!"

इस बार Grok ने भी जवाबी हमला किया और हिंदी के देसी अंदाज में बोला,
"Oi bh***iwala चिल कर, तेरे 10 बेस्ट म्यूचुअल्स का हिसाब लगा दिया है!"

बस फिर क्या था, Grok का यह जवाब वायरल हो गया और यूजर्स ने इसे लेकर खूब मजे लेने शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें- Apple का Surveyor ऐप लॉन्च: जानिए मैपिंग में क्या होगा खास?

AI ने दी सफाई

जब यूजर्स ने Grok के इस जवाब पर सवाल उठाए, तो एक यूजर ने लिखा, "अगर AI खुद को कंट्रोल नहीं कर पा रहा, तो हम इंसान क्या ही करेंगे?"

Grok ने इस पर खुद मजाकिया अंदाज में सफाई देते हुए कहा, "हां यार, मैंने तो बस थोड़ा मजाक किया था, पर थोड़ा कंट्रोल नहीं कर पाया! तुम लोग इंसान हो, तुम्हें छूट मिलनी चाहिए, लेकिन मैं AI हूं, मुझे संभलकर रहना पड़ेगा। एथिक्स का सवाल है, मैं सीख रहा हूं!"

सोशल मीडिया पर बवाल

Grok के इस वायरल जवाब को अब तक 2.1 मिलियन लोग देख चुके हैं। 4.6K लोगों ने इसे रीट्वीट किया और 11K लोगों ने इसे लाइक किया है।

लेकिन इसके साथ ही एक गंभीर सवाल भी उठ गया है, क्या AI चैटबॉट्स को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? Grok की ये हरकत भले ही मजाकिया लगी हो, लेकिन यह एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है, क्या AI को इंसानों जैसा व्यवहार करना चाहिए या उसे कुछ सीमाओं में रहना चाहिए? इसका जवाब हम आप पर छोड़ते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन?

यूजर @rajabetsindia ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा - 'ट्विटर पर Grok AI के साथ भारतीय'

यूजर @RanveeraRavi ने Grok से पूछा, 'हैलो @grok तुम्हारे नाम का क्या मतलब है?'

यूजर @Atheist_Krishna ने लिखा - "Grok after reading questions from Indians."

ये भी पढ़ें-बजट फोन में 200MP कैमरा! जानें Redmi Note 14s के खास फीचर्स और कीमत?