लाइफस्टाइल

जन्माष्टमी 2026 पर ट्रे और एंब्रॉयडरी होप से बनाएं लड्डू गोपाल के लिए सुंदर झूला, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

Janmashtami Decoration Ideas: लड्डू गोपाल के लिए अगर आप घर पर झूला बनाने की सोच रहे हैं, तो यहां बताए गए तरीके से आप इसे बड़ी आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं झूला बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका।
3 min read
Sep 04, 2026
Laddu Gopal Jhula, Janmashtami 2026
Laddu Gopal के लिए झूला कैसे बनाएं (file photo) image credit youtube /SakshiRathi and gemini

Jhula for Laddu Gopal: जन्माष्टमी के आते ही घर में लड्डू गोपाल की पूजा और सजावट की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में अगर इस बार आप कान्हा के लिए बाजार से झूला खरीदने के बजाय अपने हाथों से कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो घर पर ही सुंदर सा झूला तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसे आप घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों और थोड़ी सी क्रिएटिविटी की मदद से लड्डू गोपाल के लिए प्यारा झूला बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका।

स्टेप 1: झूले का बेस तैयार करें

सबसे पहले झूला बनाने के लिए एक मजबूत बेस लें। इसके लिए आप वुडन ट्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास वुडन ट्रे नहीं है, तो कार्डबोर्ड या प्लास्टिक का बॉक्स भी ले सकते हैं। ध्यान रखें कि बेस बहुत हल्का न हो, वरना झूला हिलता रहेगा।

स्टेप 2: एंब्रॉयडरी होप लगाएं

अब झूले को हैंग करने के लिए एक एंब्रॉयडरी होप लें। इसे नीचे की तरफ से थोड़ा काटकर झूले के बेस के साथ ग्लू गन की मदद से अच्छी तरह चिपका दें। इससे झूले को ऊपर से हैंग करने के लिए मजबूत सपोर्ट मिल जाएगा।

स्टेप 3: बेस को कपड़े से कवर करें

अब बेस को सुंदर बनाने के लिए वेलवेट कपड़ा लें और इसे बेस के आकार के अनुसार काटकर ग्लू गन की मदद से चारों तरफ अच्छी तरह चिपका दें।

स्टेप 4: गद्दी तैयार करें

अब झूले के अंदर रखने के लिए गद्दी तैयार करें। इसके लिए कार्डबोर्ड या फोम शीट को झूले के बेस के आकार में काटें। इसके ऊपर वेलवेट कपड़ा लगाकर चारों तरफ से अच्छी तरह चिपका दें। किनारों पर बचा हुआ कपड़ा काटकर गद्दी को साफ फिनिश दें।

स्टेप 5: गद्दी पर मिरर लेस लगाएं

गद्दी को और खूबसूरत बनाने के लिए गोल्डन मिरर लेस लें। इसे गद्दी के चारों तरफ ग्लू गन की मदद से चिपका दें। मिरर वाली लेस झूले को सुंदर और सजावटी लुक देने में मदद करेगी।

स्टेप 6: मोतियों की लटकन बनाएं

अब झूले की लटकन तैयार करें। सुई में धागा डालकर पहले एक मोती लगाएं और फिर धागे में एक के बाद एक मोती पिरोते जाएं। झूले के हर तरफ समान संख्या में मोती रखें, ताकि सभी लटकन एक जैसी लंबाई की रहें।

स्टेप 7: झूले को एंब्रॉयडरी होप से जोड़ें

मोतियों की लटकन तैयार होने के बाद झूले को एंब्रॉयडरी होप से बांधें। धागे की मदद से इसे अच्छी तरह बांधने के बाद ग्लू गन से इसे अच्छी तरह सिक्योर कर दें, ताकि झूला अपनी जगह पर मजबूती से टिका रहे।

स्टेप 8: रिंग को सजाएं

अब एंब्रॉयडरी रिंग को सुंदर लुक देने के लिए उसके आकार की एक चौड़ी पट्टी काटें और उसे येलो वेलवेट कपड़े से कवर करें। इसके बाद रिंग के चारों तरफ गोटा लेस लगाएं। बीच में गोटा पत्ती, पिंक पमपम और मिरर लगाकर इसे सजाएं।

स्टेप 9: झूले में छोटी घंटियां लगाएं

अगर आप झूले को मंदिर जैसा लुक देना चाहते हैं, तो इसमें छोटी छोटी घंटियां लगा सकते हैं। घंटियों के साथ मोतियों की लटकन या बॉल चेन जोड़कर इन्हें झूले पर ग्लू गन की मदद से चिपका दें।

स्टेप 10: कुशन तैयार करें

अब लड्डू गोपाल के झूले को और आरामदायक लुक देने के लिए छोटे कुशन तैयार करें। इसके लिए फोम को आयत में काटकर थोड़ा गोल आकार दें। इसे टेप से सिक्योर करके पिंक कपड़े से कवर कर दें।

स्टेप 11: कुशन को सजाएं

कुशन को सजाने के लिए गोल्डन मिरर वाली लेस का इस्तेमाल करें। इसे कुशन के कोने पर लगाकर सुंदर डिजाइन तैयार किया जा सकता है।

स्टेप 12: झूला झुलाने के लिए डोरी लगाएं

अब झूले को झुलाने के लिए मोतियों की डोरी तैयार करें। मोतियों को धागे में पिरोकर झूले के नीचे अच्छी तरह चिपका दें। इससे झूले को एक सुंदर हैंडल जैसा लुक मिलेगा।

Updated on:
04 Sept 2026 09:37 am
Published on:
04 Sept 2026 09:30 am