लाइफस्टाइल

Javed Akhtar Birthday: दिल टूटा है? तो पढ़िए जावेद अख़्तर की ये पंक्तियां, जो आंसू को भी मुस्कान में बदल दें

Javed Akhtar Birthday: दिल टूटने के बाद भी अगर शब्द सहारा बन जाएं, तो दर्द थोड़ा हल्का हो जाता है।जावेद अख़्तर की ये पंक्तियां वही एहसास देती हैं, जो आंसुओं को मुस्कान में बदल दें।

3 min read
Jan 16, 2026
Javed Akhtar Birthday special|फोटो सोर्स- Chatgpt

Javed Akhtar Birthday: 17 जनवरी 1945 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे जावेद अख़्तर 17 जनवरी 2026 को अपना 81वां जन्मदिन मनाएंगे। शब्दों के जादूगर कहे जाने वाले जावेद साहब ने अपनी शायरी और लेखनी से हर दौर के दिलों को छुआ है। जब दिल टूटता है, तो खामोशी सबसे ज्यादा बोलती है और ऐसे में कुछ लफ्ज मरहम बनकर जख्मों पर उतर आते हैं। जावेद अख़्तर की ये पंक्तियां दर्द को नकारती नहीं, बल्कि उसे समझती हैं और शायद इसी वजह से आंसू भी मुस्कुराने की हिम्मत कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें

Happy Birthday Sidharth Malhotra: न शोहरत, न महंगी डाइट, स्ट्रगल के दिनों में शकरकंद था सिद्धार्थ मल्होत्रा का फेवरेट नाश्ता

Javed Akhtar Shayari: जावेद अख़्तर के शेर, जो दिल पर मरहम बन जाएं

Javed Akhtar Birthday 2026|फोटो सोर्स- Chatgpt

“इन चराग़ों में तेल ही कम था
क्यूं गिला फिर हमें हवा से रहे”
“हम तो बचपन में भी अकेले थे
सिर्फ़ दिल की गली में खेले थे”
जावेद अख़्तर

Best Shayari by Javed Akhtar|फोटो सोर्स- Chatgpt

छोड़ कर जिस को गए थे आप कोई और था,
अब मैं कोई और हूँ वापस तो आ कर देखिए !
– जावेद अख़्तर

Heart Touching Shayari|फोटो सोर्स- Chatgpt

बहाना ढूँडते रहते हैं कोई रोने का
हमें ये शौक़ है क्या आस्तीं भिगोने का
– जावेद अख़्तर

Heart Touching Shayari|फोटो सोर्स- Chatgpt

आज फिर दिल ने एक तमन्ना की,
आज फिर दिल को हमने समझाया….
– जावेद अख़्तर

Heart Touching Shayari|फोटो सोर्स- Chatgpt

बंध गई थी दिल में कुछ उम्मीद सी
ख़ैर तुम ने जो किया अच्छा किया
– जावेद अख़्तर

Heart Touching Shayari|फोटो सोर्स- Chatgpt

दर्द के फूल भी खिलते हैं बिखर जाते हैं
ज़ख़्म कैसे भी हों कुछ रोज़ में भर जाते हैं
– जावेद अख़्तर

Javed Akhtar Motivational Shayari|फोटो सोर्स- Chatgpt

तू तो मत कह हमें बुरा दुनिया
तू ने ढाला है और ढले हैं हम
– जावेद अख़्तर

Heart Touching Shayari|फोटो सोर्स- Chatgpt

तुमको देखा तो ये ख़याल आया
ज़िन्दगी धूप तुम घना साया
– जावेद अख़्तर

Javed Akhtar Shayari Hindi|फोटो सोर्स- Chatgpt

तुम चले जाओगे तो सोचेंगे
हमने क्या खोया, हमने क्या पाया
– जावेद अख़्तर

Javed Akhtar Famous Thoughts|फोटो सोर्स- Chatgpt

तुम ये कहते हो
कि मैं ग़ैर हूँ फिर भी शायद
निकल आए कोई
पहचान ज़रा देख तो लो
– जावेद अख़्तर

ये भी पढ़ें

Hrithik Roshan Fitness Secret: Krrish 4 एक्टर ऋतिक रोशन की फिटनेस फिलॉसफी जानेगा “कम खाना ही फिटनेस का नया मंत्र”

Published on:
16 Jan 2026 01:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर