लाइफस्टाइल

वट सावित्री व्रत, बड़ा मंगल, शनि जयंती समेत ज्येष्ठ महीने में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

Jyeshtha Month 2022 Festivals: हिंदू कैलेंडर के अनुसार तीसरा महीना ज्येष्ठ का प्रारंभ 17 मई 2022 से होकर इसका समापन 14 जून 2022 होगा। इस महीने में वट सावित्री व्रत, बड़ा मंगल और शनि जयंती सहित ये प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं...

less than 1 minute read
वट सावित्री व्रत, बड़ा मंगल, शनि जयंती समेत ज्येष्ठ महीने में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

Jyeshtha Maas 2022 Vrat-Tyohar: हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने का प्रारंभ 17 मई 2022 से होकर यह 14 जून 2022 तक चलेगा। इसे जेठ मास के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने में भीषण गर्मी पड़ती है और धूप की तपन भी बहुत होती है। जिससे जेठ मास में पानी का महत्व बढ़ जाने के कारण इस महीने में जल दान को खास माना गया है। ज्येष्ठ महीने में बहुत से लोग राहगीरों के लिए सार्वजनिक स्थानों और मंदिरों में प्याऊ का इंतजाम करवाते हैं। शास्त्रों के अनुसार इसे बड़ा ही पुण्य का कार्य माना गया है। तो आइए जानते हैं इस पवित्र महीने में शनि जयंती, बड़ा मंगल और वट सावित्री व्रत समेत कौन से प्रमुख व्रत एवं त्योहार पड़ने वाले हैं...

ज्येष्ठ मास 2022 के प्रमुख व्रत और त्योहार-

17 मई 2022 (मंगलवार)- बड़ा मंगल

19 मई 2022 (गुरुवार)- संकष्ठी चतुर्थी

22 मई 2022 (रविवार)- कालाष्टमी

24 मई 2022 (मंगलवार)- बड़ा मंगल

26 मई 2022 (गुरुवार)- भद्रकाली जयंती, अपरा एकादशी

27 मई 2022 (शुक्रवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण)

28 मई 2022 (शनिवार)- मासिक शिवरात्रि

30 मई 2022 (सोमवार)- ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती, वट सावित्री व्रत

31 मई 2022 (मंगलवार)- बड़ा मंगल, रोहिणी व्रत, चंद्र दर्शन, ग्रीष्म ऋतु

2 जून 2022 (गुरुवार)- महाराणा प्रताप जयंती

3 जून 2022 (शुक्रवार)- चतुर्थी व्रत

5 जून 2022 (रविवार)- षष्ठी

6 जून 2022 (सोमवार)- शीतल षष्ठी

7 जून 2022 (मंगलवार)- बड़ा मंगल

8 जून 2022 (बुधवार)- दुर्गा अष्टमी व्रत, धूमावती जयंती और वृषभ व्रत

9 जून 2022 (गुरुवार)- गंगा दशहरा

10 जून 2022 (शुक्रवार)- निर्जला एकादशी

12 जून 2022 (रविवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल)

14 जून 2022 (मंगलवार)- बड़ा मंगल, देव शयन पूर्णिमा, पुर्णिमा व्रत, कबीर जयंती, श्री सत्यनारायण व्रत

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों ज्येष्ठ मास का हर मंगलवार बड़ा मंगल कहलाता है, जानिए इसका इतिहास और महत्व

Updated on:
11 May 2022 12:06 pm
Published on:
11 May 2022 12:05 pm
Also Read
View All