लाइफस्टाइल

Kapil Sharma Farm House: पंजाब में आलीशान फार्महाउस के मालिक हैं कपिल शर्मा, बगीचे से बेडरुम तक, देखिए तस्वीरें

Kapil Sharma Farm House: कपिल शर्मा का पंजाब के पटियाला में एक बहुत ही सुंदर फार्महाउस है। हरा-भरा बगीचा, देसी अंदाज वाला बेडरूम और आराम से भरा हर कोना। देखिये इन तस्वीरों में उनके घर की खास झलक।
2 min read
• •
Updated: 11 May 2025, 2:50 PM IST
Kapil Sharma Farm House
Kapil Sharma Farm House

Kapil Sharma Farm House: कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अब सिर्फ अपने मजाकिया अंदाज और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग की वजह से नहीं, बल्कि अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण भी चर्चा में रहते हैं। खास तौर पर पंजाब के पटियाला में बना उनका आलीशान फार्महाउस लोगों का ध्यान खींचता है।

यह घर सिर्फ एक आशियाना नहीं बल्कि कपिल शर्मा की मेहनत और कामयाबी की कहानी बयां करता है। बाहर से यह किसी भव्य हवेली जैसा दिखता है और अंदर कदम रखते ही पारंपरिक पंजाबी अंदाज और आधुनिकता का शानदार मेल दिखाई देता है। आइए देखते है घर के अंदर की कुछ तस्वीरें।

घर नहीं, किसी हवेली से कम नहीं

हर कोना एंटीक आइटम्स से सजा हुआ है- जैसे ग्रामोफोन, पुराने स्टाइल के आईने और लकड़ी की कलाकृतियां। ये सभी चीजें खुद कपिल ने बड़ी बारीकी से चुनी हैं और कुछ आइटम्स तो वह अपने दादी-नानी के घर से लेकर आए हैं, जिससे घर में पारिवारिक अपनापन भी बना हुआ है।

रसोई में दिखता है गिन्नी का पसंदीदा स्टाइल

किचन और बालकनी की बात करें तो यहां कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी की पसंद को पूरा ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। किचन को मॉडर्न टच देते हुए इलेक्ट्रिक चिमनी, स्मार्ट स्टोरेज और ब्राइट लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है। वहीं देसी फील लाने के लिए दीवारों पर पंजाबी मटमैली टाइल्स और रंग-बिरंगे बर्तन सजाए गए हैं। बालकनी सुबह की चाय और शाम की सुकून भरी हवा के लिए परफेक्ट स्पेस है, जहां से आसपास के खूबसूरत नज़ारे देखे जा सकते हैं।

लिविंग रूम

कपिल शर्मा का लिविंग रूम एकदम शानदार है, जहां बैठते ही सुकून महसूस होता है। बड़े एल-शेप सोफे, स्टाइलिश सेंटर टेबल और दीवार पर लगे होम थिएटर सिस्टम के साथ यह जगह हर मेहमान को पसंद आती है। खास बात यह है कि यहां कपिल के शो से जुड़े पोस्टर्स, उनके पुराने फोटो फ्रेम्स और कुछ मजेदार कोट्स दीवारों पर लगे हैं, जिससे लगता है जैसे किसी छोटे म्यूजियम में बैठे हों और वहां कॉमेडी शो चल रहा हो।

गार्डन और आउटडोर स्पेस

कपिल शर्मा के इस घर के बाहर गार्डन का एरिया बहुत ही शानदार बना हुआ है। ऐसा लगता है जैसे किसी रिसॉर्ट का हिस्सा हो। रंग बिरंगी फूल और घास के लॉन इस हिस्से को बेहद खास बनाते हैं। जब भी कपिल मुंबई के भाग दौड़ से थक जाते हैं तो वह पटियाला के इस घर में आकर काफी रिलैक्स महसूस करते हैं। यहां बच्चों के लिए एक छोटा सा प्ले एरिया भी बना हुआ है और आउटडोर डायनिंग एरिया में फैमिली के साथ में डिनर एंजॉय करना उन्हें काफी पसंद है।

Updated on:
11 May 2025, 2:50 PM IST
Published on: