
Jacqueline Fernandez House
Jacqueline Fernandez House: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का सपनों का घर मुंबई के एक शानदार और महंगे इलाके में बना है। उनका यह घर उनकी पसंद और रॉयल लाइफस्टाइल की साफ झलक देता है। जैकलीन फर्नांडीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने घर की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आइए देखते हैं उनके इस खूबसूरत घर की कुछ खास झलकियां।
जैकलीन के घर की सबसे बड़ी खासियत है इसका शांत और क्लासिक इंटीरियर। पूरे घर में विंटेज एक्सेसरीज, सॉफ्ट पेस्टल कलर और क्लासिक व्हाइट थीम का ऐसा तालमेल है जो परफेक्ट बैलेंस क्रिएट करता है। उनके घर में बड़ी-बड़ी फ्रेंच विंडोज लगी हैं, जहां से नेचुरल लाइट आती है। उनके घर के हर कमरे में खूबसूरत आर्ट पीसेस और ऐंटीक फर्नीचर का शानदार कलेक्शन नजर आता है।
जैकलीन का लिविंग रूम क्लासिक और मॉडर्न एलिमेंट्स का बेहतरीन मेल है। ग्रे कलर का L-शेप सोफा, ग्रीन और व्हाइट कुशन्स के साथ एक स्टाइलिश स्टेटमेंट क्रिएट करता है। टैरिस से लेकर सीलिंग तक भी विंडो ट्रांसपेरेंट पर्दों से ढकी हुई हैं, जिससे इस पूरे कमरे में लाइट आती है। यहां रखा क्लासिक चैंडेलियर स्टेटमेंट पीस लिविंग एरिया को रॉयल टच देने का काम करता है।
इसके अलावा लिविंग एरिया के वॉल पर हैंड पिक आर्ट पीसेज और छोटे-छोटे इनडोर प्लांट्स लगाए गए हैं। इसमें उन्होंने एक डेकोरेट कॉर्नर भी चुना है जिस पर फ्लावर पॉट्स, बुक्स, एक फ्लोर लैंप और एक बड़ा टेडी बियर जैसी कई चीजें रखी हुई हैं। जैकलिन का ये घर उसके तरह बेहद खूबसूरत है।
एक्ट्रेस का डाइनिंग एरिया भी उतना ही खूबसूरत है जितना लिविंग रूम। यहां वुडन फिनिश डाइनिंग टेबल और डिज़ाइनर चेयर इस एरिया को एलिगेंट लुक देते हैं। आसपास की विंडो से आता आउटडोर व्यू इस जगह को और भी स्पेशल बना देता है। किचन एरिया को उन्होंने बेहद सिंपल और मिनिमलिस्टिक रखा है, लेकिन इसका स्टाइलिश टच उनके सेंस ऑफ डिजाइन को दिखाता है।
जैकलीन का बेडरूम किसी लग्जरी बुटीक होटल से कम नहीं लगता। आलीशान किंग साइज बेड, सॉफ्ट लाइटिंग और शांत माहौल इसे बेहद रिलैक्सिंग स्पेस बनाते हैं। इस रूम में ड्रेसिंग एरिया और वॉक-इन क्लोसेट है, जिसमें उनके ब्रांडेड आउटफिट्स, शूज और बैग्स का शानदार कलेक्शन है। इस कमरे से अटैच बालकनी में एक कम्फर्टेबल कुर्सी रखी है, जहां जैकलीन अक्सर मेडिटेशन करती दिखाई देती हैं।
सेल्फ-केयर को अहमियत देने वाली जैकलीन ने अपने घर में फिटनेस और योगा के लिए एक आउटडोर स्पेस भी रखा है। यहां वर्कआउट मैट्स, खुला वातावरण है जो माइंडफुलनेस के लिए परफेक्ट है। वहीं रीडिंग कॉर्नर में वुडन बुकशेल्फ, आरामदायक चेयर और सॉफ्ट फ्लोर लैंप के साथ एक कोजी स्पेस तैयार किया गया है, जो बुक लवर्स के लिए किसी ड्रीम स्पॉट से कम नहीं।
जैकलीन के घर का आउटडोर एरिया हरे-भरे पौधों, खूबसूरत फूलों और रिलैक्सिंग फर्नीचर से सजा हुआ है। यह सीक्रेट गार्डन जैसा स्पेस उन्हें नेचर के और करीब ले आता है। इस शांत और खूबसूरत गार्डन में वह अक्सर अपने पेट्स के साथ समय बिताती हैं और नेचुरल माहौल का आनंद लेती हैं।
Updated on:
3 Apr 2026, 4:05 PM IST
Published on:
1 May 2025, 4:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.