
High-Risk Pregnancy Complications: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना 42 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर गोद भराई की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। अक्सर यह कहा जाता है कि ज्यादा उम्र में कंसीव करने से कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आइए, जीएमसी एवं जनाना अस्पताल, अलवर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारुल मित्तल से जानते हैं कि 42 की उम्र में नेचुरल प्रेगनेंसी के क्या रिस्क होते हैं और इस दौरान किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
डॉक्टर चारु मित्तल के अनुसार, 42 साल की उम्र में मां बनना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन यह संभव है। इस उम्र में गर्भावस्था को 'हाई-रिस्क' (High-Risk) माना जाता है, इसलिए इस दौरान गाइनोलाजिस्ट के लगातार संपर्क में रहना चाहिए।
वैसे तो प्रेगनेंसी में दिक्कतें किसी भी उम्र में हो सकती हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ये परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसी कारण ज्यादा उम्र में हेल्दी बेबी के लिए कई बार एग फ्रीजिंग (Egg freezing) कराने का सुझाव दिया जाता है।