
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ नजदीक आते ही बाजारों में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ देखने को मिलती है। इस मौके पर महिलाएं अपनी पसंद और स्टाइल के हिसाब से अलग-अलग मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं। कोई हाथों पर भरी हुई मेहंदी लगवाती है, तो किसी को सिंपल और मॉडर्न डिजाइन पसंद आते हैं। अगर आप भी करवा चौथ 2026 के लिए आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो यहां दिए गए Mehndi Designs से आइडियाज लेकर रचा सकती है।
अगर आपका यह पहला करवा चौथ है या आप इस मौके पर दुल्हन जैसा लुक पाना चाहती हैं, तो ब्राइडल थीम वाली मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। इसके लिए आप मेहंदी पार्लर जा सकती हैं या किसी मेहंदी आर्टिस्ट से अपनी पसंद का डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में फूल-पत्तियों, मोर, बारीक जाल और दूल्हा-दुल्हन की आकृतियों को शामिल किया जाता है। ये डिजाइन हाथों को भरा हुआ अच्छा लुक देते हैं।
अगर आप करवा चौथ के लिए कुछ अलग और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो मून मोटिफ और इंडो-वेस्टर्न डिजाइन चुन सकती हैं। मून मोटिफ डिजाइन में चांद, तारे और गोल पैटर्न बनाए जाते हैं। करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा का खास महत्व होने के कारण इस तरह की मेहंदी डिजाइन इस त्योहार के लिए खास लगती हैं। वहीं, इंडो-वेस्टर्न मेहंदी डिजाइन में पारंपरिक पैटर्न के साथ मॉडर्न स्टाइल का मेल देखने को मिलता है। अगर आप पारंपरिक मेहंदी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ये डिजाइन चुन सकती हैं।
करवा चौथ 2026 के लिए आप मिनिमल मेहंदी, मंडला पैटर्न, फूलों वाली बेल और फिंगर मेहंदी जैसे डिजाइन चुन सकती हैं। ये डिजाइन सिंपल होने के साथ खूबसूरत भी लगते हैं। अगर आपको हाथों पर बहुत भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो छोटे फूलों, पतली बेलों और बारीक पैटर्न वाली डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। वहीं, मंडला डिजाइन हथेली के बीच में गोल आकार में बनाई जाती है, जिसके आसपास फूल-पत्तियों या अन्य पैटर्न से सजावट की जाती है।
करवा चौथ पर मेहंदी लगवाते समय आप फ्रंट हैंड और बैक हैंड के लिए अलग-अलग डिजाइन चुन सकती हैं। फ्रंट हैंड यानी हथेली की तरफ मंडला, फूल-पत्तियों और जाल वाली डिजाइन अच्छी लगती हैं। वहीं, बैक हैंड यानी हाथ की उल्टी तरफ बेल, फूलों वाले पैटर्न और कलाई तक जाने वाली मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। उंगलियों पर बारीक डिजाइन बनवाने से हाथों को और खूबसूरत लुक मिलता है। आप चाहें तो दोनों हाथों पर एक जैसी डिजाइन भी बनवा सकती हैं या फ्रंट हैंड और बैक हैंड के लिए अलग-अलग पैटर्न चुन सकती हैं।