
Karwa Chauth Traditional Look Tips: करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। इस दिन सोलह श्रृंगार का भी खास महत्व माना जाता है। महिलाएं साड़ी, सूट या लहंगे के साथ मेकअप और गहने पहनकर अपने लुक को खास बनाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करके तैयार होना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं सोलह श्रृंगार में शामिल चीजों के साथ ही तैयार होने से जुड़े जरूरी टिप्स।
सोलह श्रृंगार की सूची अलग-अलग क्षेत्रों और परंपराओं के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है। आमतौर पर इसमें बिंदी, सिंदूर, मांग टीका या बोरला, बालों का श्रृंगार, काजल, नथ, मंगलसूत्र, कानों के गहने, बाजूबंद, मेहंदी, चूड़ियां, आरसी वाली अंगूठी, कमरबंद, पायल और बिछिया, पारंपरिक कपड़े और इत्र जैसी चीजें शामिल मानी जाती हैं। करवा चौथ पर आप अपनी पसंद, पहनावे और परिवार की परंपरा के हिसाब से इन चीजों को अपने श्रृंगार में शामिल कर सकती हैं।