लाइफस्टाइल

Kashmiri girl beauty tips: कश्मीरी लड़कियों की खूबसूरती बढ़ाते हैं ये घरेलू नुस्खे, चाहिए ऐसा ग्लो तो आज से आजमाएं

Kashmiri girl beauty tips: अगर आपको भी स्वास्थ्य और ग्लोइंग त्वचा पाना है कश्मीरी लड़कियों की तरह, तो आज ही अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू नुस्खे।
2 min read
Dec 29, 2024
Kashmiri girl beauty tips
Kashmiri girl beauty tips

Kashmiri girl beauty tips: कश्मीरी लड़कियां अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए काफी जानी जाती हैं। उनके दमकती त्वचा का राज प्राकृतिक स्किनकेयर में छिपा होता है। अगर आपको भी चाहिए कश्मीरी लड़कियों जैसा ग्लोइंग त्वचा, तो आजमा सकते हैं ये असरदार घरेलू नुस्खे। जिन्हें आजमाकर आप भी अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं और एक स्वस्थ एवं चमकदार त्वचा पा सकती हैं।

होममेड मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए नेचुरल एक्सफोलिएटर का काम करती है। यह त्वचा से गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करती है। यह पैक आपकी त्वचा को ताजगी और निखार देने में मदद करेगा।इसका फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसे पानी या गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस बनाए हुए मिश्रण को अपने चेहरे पर करीब 15 से 20 मिनट तक रखें और सूखने के बाद धो लें।

कश्मीरी टोनर

कश्मीरी टोनर बनाने के लिए आपको दूध और केसर की जरूरत होगी। इन दो चीजों का उपयोग कश्मीरी महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करती हैं। यह टोनर नैचुरली त्वचा को निखारने में सहायक होता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच दूध में 2-3 strands केसर भिगोकर रख दें। कुछ घंटे के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें।

ओट्स और दही का कश्मीरी स्क्रब

यह नुस्खा त्वचा को नरम और चमकदार बनाता है। ओट्स और दही का मिश्रण त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और गहराई से सफाई करता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स को 1 चम्मच दही के साथ मिलाएं और चेहरे पर स्क्रब करें। कुछ मिनट बाद इसे धो लें।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
29 Dec 2024 05:04 pm
Published on:
29 Dec 2024 04:51 pm