
Munch Murugan Temple: सोशल मीडिया पर इन दिनों केरल में स्थित भगवान मुरुगन के मंदिर से जुड़ी एक ऐसी परंपरा की वजह से चर्चा हो रही है। इस मंदिर में भक्त भगवान को फूल, तेल या दूसरी पूजा सामग्री के साथ मंच चॉकलेट (Munch Chocolate) भी चढ़ाते हैं और पूजा के बाद यही चॉकलेट भक्तों को प्रसाद के रूप में दी जाती है। इस परंपरा की वजह से यह मंदिर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
इंस्टाग्राम चैनल stitchyourmap पर शेयर वीडियो में बताई गई मान्यता के अनुसार, एक बीमार बच्चे ने यहां भगवान मुरुगन को Munch चॉकलेट चढ़ाई थी। इसके बाद बच्चे की तबीयत ठीक हो गई। इस घटना की बात धीरे धीरे आसपास के लोगों तक पहुंची। इसके बाद दूसरे भक्त भी भगवान मुरुगन को Munch चढ़ाने लगे। इसी के साथ मंदिर में चॉकलेट चढ़ाने की यह परंपरा बढ़ती चली गई।
वहीं, इंस्टाग्राम चैनल shenaztreasury पर शेयर वीडियो के अनुसार, एक बच्चे ने परीक्षा में पास होने की इच्छा से भगवान को Munch चढ़ाई थी। इसके बाद उसके अच्छे नंबर आए।
केरल के अलप्पुझा जिले के कोम्माडी (Kommady) में स्थित चेमोथ श्री सुब्रमण्य स्वामी मंदिर (Chemmoth Sree Subramaniya Swami Temple) एक प्रसिद्ध मंदिर है। यहां भगवान मुरुगन के बाल रूप Balamurugan की पूजा होती है।
मंदिर में भगवान मुरुगन के बाल रूप को Balamurugan कहा जाता है। भक्तों के बीच Munch चढ़ाने की परंपरा लोकप्रिय होने की वजह से भगवान मुरुगन को लोग प्यार से मंच मुरुगन (Munch Murugan) भी कहने लगे हैं।
इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि भगवान को चढ़ाई गई Munch चॉकलेट का इस्तेमाल प्रसाद के तौर पर भी किया जाता है। पूजा के बाद भक्तों को चॉकलेट दे दी जाती है।
मंदिर में Munch चढ़ाने की यह परंपरा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से चर्चा में है। कुछ लोगों को यह परंपरा काफी अलग और दिलचस्प लग रही है। तो वहीं, कुछ लोगों की इस परंपरा को लेकर अलग अलग राय भी है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखी गई है। Munch चॉकलेट चढ़ाने से जुड़ी मान्यताओं और किए गए दावों की हम स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं।