लिप्स का कालापन कैसे दूर करें: आजकल सोशल मीडिया पर होंठों को शेव करने का हैक काफी वायरल हो रहा है। आइए, आज के इस लेख में एक डर्मेटोलॉजिस्ट से जानते हैं कि क्या वाकई इस हैक को फॉलो करना चाहिए या नहीं।
Lip Shaving Side Effects: सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए ब्यूटी हैक्स वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ फायदेमंद होते हैं तो कुछ नुकसानदेह। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैक वायरल हो रहा है, जिसमें लिप्स को रेजर से शेव करने की सलाह दी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इससे डेड स्किन हटती है और लिप्स पिंक होते हैं, जिससे लिपस्टिक बेहतर तरीके से अप्लाई होती है। इस हैक की सच्चाई और इससे होने वाले नुकसान के बारे में इंस्टाग्राम चैनल @drpriyankareddy पर Dermatologist Dr. Priyanka Reddy ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं।
डॉक्टर प्रियंका के अनुसार, लिप्स को शेव करना या उन पर नींबू रगड़ना जैसे तरीके फायदे के बजाय नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं। लिप्स की स्किन बहुत नाजुक होती है, और ऐसे गलत एक्सपेरिमेंट्स से न सिर्फ कट्स और ब्लीडिंग हो सकती है, बल्कि आपके लिप्स हमेशा के लिए काले भी पड़ सकते हैं। इसलिए, ट्रेंड्स के पीछे भागने के बजाय सही तरीकों पर ध्यान देना चाहिए। इसकी जगह दिन में SPF वाले लिप बाम का उपयोग करें ताकि सूरज की धूप से बचाव हो सके, और रात को एक अच्छा नरिशिंग लिप बाम लगाएं। इससे सुबह आपके लिप्स सॉफ्ट और हाइड्रेटेड महसूस होंगे।
अगर आपको घरेलू नुस्खे पसंद हैं, तो आप कॉफी और चीनी (sugar-coffee mix) का स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकती है। याद रखें कि स्क्रबिंग बहुत ही हल्के हाथों से करनी चाहिए। इसके साथ ही लिप लिकिंग यानी बार-बार होंठ चाटना, स्मोकिंग और लिप्स की स्किन को बार-बार खींचना जैसी चीजों से बचना बेहद जरूरी है, वरना पिगमेंटेशन की समस्या कभी ठीक नहीं होगी।
अगर आपके लिप्स बहुत ज्यादा डार्क हैं और यह किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से है, तो घरेलू नुस्खे काम नहीं आएंगे। ऐसे में किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना ही सही है। यदि यह समस्या आपको बहुत ज्यादा परेशान कर रही है, तो केमिकल पील्स (chemical peels) या ब्लू स्विच लेजर (blue switch laser) जैसे क्लीनिकल ट्रीटमेंट्स ही एकमात्र रास्ता हैं जो आपको असरदार नतीजे दे सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर दी गई है। यह किसी बीमारी का आधिकारिक इलाज नहीं है। यदि आपको लिप्स से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, तो कृपया किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।