
Raghav Chadha losing followers| image credit gemini
Raghav Chadha Trending News: आम आदमी पार्टी (AAP) को पिछले दिनों एक बहुत बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा में उनके कुल 10 सांसद थे, जिनमें पंजाब से 7 और दिल्ली से 3 सांसद शामिल थे। लेकिन अब इन 10 में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है और वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस बड़े उलटफेर के बाद अब राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के पास सिर्फ 3 सांसद ही बचे हैं।
आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने बीजेपी की सदस्यता ले ली। इस फैसले के बाद से सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। आइए, आज के इस लेख में जानते हैं कि आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा को लेकर क्या प्रतिक्रियाएं हैं।
बीजेपी में शामिल होते ही राघव चड्ढा ट्रेंड में आ गए थे, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इसके चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स तेजी से कम हो रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ 1 घंटे में उनके फॉलोअर्स 14.6 मिलियन से घटकर 14.5 मिलियन हो गए थे। वहीं, खबर लिखने तक यह संख्या 14 मिलियन तक पहुंच गई है।
सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा को लोग काफी पसंद करते थे। इसकी मुख्य वजह यह है कि वे हमेशा आम आदमी की परेशानियों और उनसे जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। इसी के चलते उनकी सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग बनी थी।
बीजेपी चीफ नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स' (X) पर आम आदमी पार्टी से आए नेताओं का स्वागत करते हुए फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आज पार्टी मुख्यालय में राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल का भाजपा परिवार में स्वागत किया। साथ ही, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में पीएम नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में काम करने के लिए शुभकामनाएं।"
Updated on:
25 Apr 2026 08:24 am
Published on:
25 Apr 2026 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
