LPG Saving Hack: आज की इस स्टोरी में हम इलाहाबाद (प्रयागराज) का फेमस 'लोटा हैक' बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप गैस और बर्तन धोने की मेहनत, दोनों बचा सकते हैं।
LPG Saving Hack: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट बंद हो गया है। इसका सीधा असर LPG और नेचुरल गैस की सप्लाई पर पड़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में गैस के दाम और भी बढ़ सकते हैं। आज के समय में गैस के दाम जिस तरह आसमान छू रहे हैं, आने वाले दिनों में रसोई का बजट संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए आज की इस स्टोरी में हम इलाहाबाद (प्रयागराज) का फेमस 'लोटा हैक' बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप गैस और बर्तन धोने की मेहनत, दोनों बचा सकते हैं।
अक्सर यह लगता है कि दाल, चावल और चोखा बनाने के लिए कम से कम दो-तीन बर्तनों और ज्यादा गैस की जरूरत होती है। लेकिन असलियत बिल्कुल अलग है। अगर आप गैस बचाना चाहते हैं, तो 'प्रयागराज फेमस लोटा हैक' आपके काम आ सकता है। यह तरीका वहां के छात्रों और कम समय में स्वादिष्ट भोजन चाहने वालों के बीच बेहद फेमस है।
स्टेप 1: प्रेशर कुकर में अपनी जरूरत के हिसाब से दाल, पानी, हल्दी और नमक डालें। इसी के साथ अच्छी तरह छिले हुए और अच्छे से धुले हुए आलू भी डाल दें (चोखा बनाने के लिए)।
स्टेप 2: अब एक स्टील का लोटा या गहरा कटोरा लें, जिसमें धुले हुए चावल और जरूरत के हिसाब से पानी डालें।
स्टेप 3: इस लोटे को सावधानी से कुकर के बीचों-बीच दाल के अंदर रख दें। ध्यान रहे कि लोटा सीधा खड़ा रहे ताकि दाल और चावल आपस में मिक्स न हों।
स्टेप 4: अब कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 3-4 सीटी आने दें।
गैस बंद करने के बाद कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें। जब प्रेशर पूरी तरह निकल जाए, तब सावधानी से चावल का लोटा और उबले हुए आलू बाहर निकाल लें।फिर कुकर में बची हुई दाल में अपनी पसंद का तड़का लगाएं। तड़का लगाने के बाद उबले हुए आलुओं को मैश करके इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरा धनिया, नमक, कच्चा सरसों का तेल, बारीक कटी हरी मिर्च और लहसुन डालकर अच्छी तरह मिला लें।
लीजिए, गैस की भारी बचत के साथ आपका गरमा-गरम दाल-चावल-चोखा तैयार है। इसे सर्व कीजिए और आनंद लीजिए।
ध्यान दें, कुकर खोलने के बाद चावल के लोटे और आलुओं को बाहर निकालते समय सावधानी बरतें। बर्तन गर्म होने की वजह से हाथ जलने का डर रहता है,इसलिए किसी चिमटे या मोटे कपड़े का इस्तेमाल करके ही लोटे को बाहर निकालें।