लाइफस्टाइल

Meenakshi Seshadri : साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेस; मीनाक्षी शेषाद्रि 62 की उम्र में भी फैशन से बिखेरती हैं जलवा, देखिए Photos

Meenakshi Seshadri: अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी में भी बेहद स्टाइलिश हैं। ऐसे में अगर आप किसी खास मौके के लिए तैयार हो रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें, तो आप मीनाक्षी शेषाद्रि के लुक्स से आइडिया लेकर तैयार हो कर सकती हैं।
2 min read
May 26, 2026
Meenakshi Seshadri. Meenakshi look book
मीनाक्षी शेषाद्री स्टाइल टिप्स| image credit | instagram| iammeenakshiseshadri

Meenakshi Seshadri: 90 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी से बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि फिर से मुंबई लौट रही हैं। इस वजह से वो चर्चा में हैं। देखिए, किस तरह से आज भी वो अपनी बोल्ड स्टाइल से लोगों को प्रभावित करती हैं। आइए, 62 साल की एक्ट्रेस का दिल जीतने वाले फैशनेबल फोटोज देखते हैं।

1. सादगी भरा साड़ी लुक

गर्मी के मौसम में अगर आप सिंपल और सोबर दिखना चाहती हैं, तो मीनाक्षी का यह लुक परफेक्ट है। पतले बॉर्डर वाली प्लेन साड़ी को एक्ट्रेस ने ऑफ-शोल्डर प्रिंटेड ब्लाउज के साथ कैरी किया है। एक हाथ में कड़ा, गले में पतला नेकलेस, मैचिंग छोटे इयररिंग्स और खुले स्ट्रेट बालों के साथ नेचुरल मेकअप में मीनाक्षी शेषाद्रि का यह लुक दिन के फंक्शन्स के लिए परफेक्ट है।

2. प्रोफेशनल और क्लासी लुक

अगर आप किसी मीटिंग में जा रही हैं या कहीं ऑफिशियल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित हैं, तो फुल-स्लीव शर्ट और पैंट का यह लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। इसमें स्मोकी ब्राउन आई मेकअप के साथ बाकी लुक को सटल रखा गया है। गले, कान और हाथों में ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पहनकर उन्होंने इस लुक को एक स्टाइलिश और प्रोफेशनल टच दिया है।

3. इंडो-वेस्टर्न ट्रेडिशनल लुक

ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा आधुनिक ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस मैरून लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इसमें अभिनेत्री ने मैरून साड़ी के साथ ब्लेजर स्टाइल जैकेट पेयर किया है। हाथों में कड़ा, गले और कानों में मैचिंग ज्वेलरी, सिंपल पोनीटेल और बोल्ड आई व लिप मेकअप के साथ मीनाक्षी शेषाद्रि का यह लुक किसी भी खास अवसर पर तैयार होकर चार चांद लगाने के लिए सही है।

वेस्टर्न लुक भी है कमाल!

4. एलिगेंट रैप स्कर्ट लुक

हाल ही में 'दामिनी' की 33वीं वर्षगांठ पर साझा किए गए वीडियो में अभिनेत्री ने रैप स्कर्ट के साथ दुपट्टा और बेहद खूबसूरत ब्लाउज पहना था। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ड्रेस से मैचिंग इयररिंग्स, हाथों में चूड़ियां और 'नो-मेकअप' मेकअप लुक किया है। गर्मी के दिनों के लिए यह लुक बेस्ट है क्योंकि इसमें आपको तैयार होने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और मेकअप भी खराब नहीं होगा।

5. रॉयल साउथ इंडियन लुक

किसी शादी या घर के बड़े फंक्शन के लिए मीनाक्षी का साउथ इंडियन स्टाइल लुक आप रिक्रिएठ कर सकती है। गुलाबी रंग के लहंगे के साथ कंट्रास्ट ग्रीन ब्लाउज और दुपट्टा, बालों में गजरा, माथा-पट्टी, कानों में भारी इयररिंग्स और हाथों में चूड़ियां पहनकर उन्होंने एक रॉयल लुक क्रिएट किया है। अगर आप किसी शादी में पूरी तरह से ट्रेडिशनल दिखना चाहती हैं, तो यह लुक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

Updated on:
26 May 2026 04:00 pm
Published on:
26 May 2026 04:00 pm