लाइफस्टाइल

Mehndi Designs for Eid 2026: चांद रात का चांद देखकर हाथों में रचाएं ये ट्रेंडी मेहंदी, देखने वाले पूछेंगे- ‘कहां से लगवाया?’

Mehndi Designs for Eid 2026: आज के स्टोरी में हम कुछ लेटेस्ट और आसान मेहंदी डिजाइन्स शेयर कर रहे हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इन आइडियाज की मदद से आप बेहद कम समय में बड़े आसानी से मेहंदी लगा पाएंगी।

2 min read
Mar 20, 2026
Mehndi Designs for Eid 2026 (image credit instagram| manta_creation)

Mehndi Designs for Eid 2026: भारत में ईद आमतौर पर सऊदी अरब और खाड़ी देशों में चांद नजर आने के अगले दिन मनाई जाती है। सऊदी अरब की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, ईद-उल-फितर वहां 20 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है। इस हिसाब से देखा जाए तो भारत में ईद कल यानी 21 मार्च को मनाई जाएगी और आज चांद रात होगा। बता दें कि चांद रात (Chaand Raat) रमजान के पवित्र महीने के अंत और ईद-उल-फितर की शुरुआत से ठीक पहले वाली रात को मनाई जाती है। यह रात शव्वाल के अर्धचंद्राकार चांद को देखने के उत्साह के साथ मनाई जाती है। ईद का चांद देखने के बाद ही महिलाएं खास व्यंजन बनाने के साथ ही अपनी तैयारियों और साज-श्रृंगार में जुट जाती हैं।
ऐसे में अगर आप भी आज चांद रात के मौके पर ईद 2026 के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स की तलाश कर रही हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के स्टोरी में हम कुछ लेटेस्ट और आसान मेहंदी डिजाइन्स शेयर कर रहे हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इन आइडियाज की मदद से आप बेहद कम समय में बड़े आसानी से मेहंदी लगा पाएंगी।

ईद 2026 के लिए अगर आप चांद रात में बाहर जाकर मेहंदी रचाने का प्लान बना रही हैं, तो हाथों को भरा-भरा लुक देने के साथ ही ईद के चांद और लालटेन की थीम से जुड़ा मेहंदी का यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। आप इसे किसी मेहंदी आर्टिस्ट से बड़ी ही आसानी से अपने बैक-हैंड पर लगवाकर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

आज के समय में मिनिमल के साथ ही पिंटरेस्ट स्टाइल मेंहदी लगाना काफी ज्यादा ट्रेंड में है। ऐसे में अगर आप ट्रेंड फॉलो करती हैं, तो छोटे-छोटे चांद-सितारों को मिलाकर तैयार मेहंदी के इस डिजाइन को आप अपने बैक-हैंड पर बड़ी ही आसानी से घर पर रचाकर हाथों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं।

कटआउट थीम बेस्ड मेहंदी का यह डिजाइन हमेशा ही ईद पर ट्रेंड में रहता है। ऐसे में अगर आप इस साल कुछ अलग डिजाइन में मेहंदी रचाने का सोच रही हैं, तो यह तो मेहंदी का यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है।

शादी के बाद अगर यह आपकी पहली ईद है, तो आप नई-नवेली बहू की तरह तैयार होने के लिए फुल-हैंड मेहंदी के इस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। इसे आप किसी मेहंदी आर्टिस्ट या पार्लर में जाकर आसानी से रचा सकती हैं।

हथेली में बना चांद और उंगलियों पर कटआउट थीम पर आधारित मेहंदी का यह डिजाइन ईद के लिए बेस्ट है। आप चाहें तो तो अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए इसमें उनका नाम भी लिखवा सकती हैं। ईदी लेते समय अपना हाथ दिखाकर आप इस पल को और भी खास बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Eid 2026 की तैयारी में अभी तक नहीं लगा पाई हैं मेहंदी? तो इन 6 Mehendi Hacks से 5 मिनट में रचाएं मेहंदी

Published on:
20 Mar 2026 12:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर