लाइफस्टाइल

Milind Soman Fitness Routine: ये हैं मिलिंद सोमन के 5 फिटनेस मंत्र, सुबह से लेकर रात का ऐसा रहता है रूटीन

Milind Soman Fitness Routine : एक्टर मिलिंद सोमन ने तीन दिनों में मुंबई से गोवा तक 330 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया। वह फिट रहने के लिए कुछ खास टिप्स को रेगुलर फोलो करते है।

3 min read
Jul 03, 2025
Milind Soman ( photo - instagram post )

Milind Soman Fitness Routine : अपनी फिटनेस के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया है। 59 साल के मिलिंद ने सिर्फ तीन दिनों में मुंबई से गोवा तक 330 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान मिलिंद ने साइकिल चलाने के साथ साथ दौड़ भी लगाई। #FitIndianRun अभियान से जुड़े मिलिंद लगातार इसमें हिस्सा ले रहे है। मिलिंद ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी यह यात्रा लोगों के साथ शेयर की है जिससे लोग इससे प्रेरणा लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

हर दिन चलाई 90 किलोमिटर साइकिल

इस तीन दिनों के मुश्किल चैलेंज के दौरान मिलिंद हर दिन लगभग 90 किलोमिटर साइकिल चलाते थे। इसके अलावा वह रोज 20 किलोमिटर दौड़ लगा कर पूरे करते थे। हेल्थ आइकन मिलिंद ने इस यात्रा के दौरान ऊंची चढ़ाई, घुमावदार घाटों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों को पार किया, जो उनके लिए एक बड़ी चुनौती था।

मिलिंद ने कहा इस यात्रा से मिला संतोष

हालांकि, मिलिंद का कहना है कि इन मुश्किल रास्तों के बावजूद यह अनुभव शानदार रहा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में लंबी चढ़ाई और कई उतार-चढ़ाव थे, जिससे इसे पूरा करने में बहुत मेहनत लगी, लेकिन यह करते हुए उन्हें बहुत गहरा संतोष मिला।

इस चैलेंस से पहले पत्नी के साथ मिलकर किया एक चैलेंज

इस चैलेंज से पहले मिलिंद और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने भी एक ऐसा ही मुश्किल चैलेंज पूरा किया था। उन्होंने केवल दो दिन में केदारनाथ का 30 किलोमीटर का मुश्किल ट्रैक पूरा किया था। दोनों ने हाथणी कोल नामक जगह से ट्रैक शुरु किया था, जो 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस ट्रैक के दूसरे दिन उन्होंने बर्फ से ढके रास्तों पर लगभग 17 घंटे लगातार चढ़ाई की थी।

प्राकृतिक और स्थानीय चीजों को डाइट में करते है शामिल

मिलिंद अक्सर अपने खाने पीने की आदतों के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। उनका तरीका बहुत ही सीधा और सरल है। वह आमतौर पर प्राकृतिक और स्थानीय चीजों के अपने खाने में शामिल करते है। वह बिना मिलावट और केमिकल वाली वह चीजें ज्यादा खाते है जो उनके आस-पास के इलाके में उगती है। इसके साथ ही वह कम से कम प्रोसेसिंग से बनी चीजों को ही अपनी डाइट में शामलि करते है।

पूरे दिन में यह चीजें खाते है मिलिंद

मिलिंद अपनी सुबह की शुरुआत आधा लीटर पानी के साथ करते हैं। इसके बाद वह सुबह करीब 10 बजे हल्का नाश्ता करते हैं जिसमें मेवे और पपीता या खरबूजे जैसे मौसमी फल शामिल होते हैं। मिलिंद दोपहर का खाना दिन में दो बजे करीब खाते है जिसमें आमतौर पर चावल या चपाती के साथ भरपूर मात्रा में दाल और मौसमी सब्जियां होती है। दिन के खाने के साथ वह हमेशा दो चम्मच घर का बना घी खाते है। मिलिंद ज्यादातर शाकाहारी खाने का सेवन करते है, लेकिन वह कभी कभी अंडा, चिकन या मटन भी अपनी डाइट में शामिल करते है। शाम के स्नैक्स में केवल एक कप गुड़ वाली ब्लैक टी लेते है। मिलिंद शाम 7 बजे तक अपना रात का खाना खा लेते है, जिसमें अक्सर खिचड़ी या कई तरह की सब्ज़ियां होती है। वह पैकेट फूड बिल्कुल नहीं खाते है।

यह फिटनेस नियम फोलो करते है मिलिंद

मिलिंद कुछ खास फिटनैस नियम फोलो करते है, जिन्हें वह सेहतमंद बने रहने के लिए हमेशा निभाते है। इसमें यह नियम शामिल है।

  1. डाइट पर ध्यान देनामिलिंद का कहना है कि उनकी डाइट ही उनके शरीर के पीछे का राज है। वह कहते है कि उनकी बढ़ती उम्र को मात देने वाली उनकी फिटनेस के पीछे का क्रेडिट उनकी साफ और अनुशासित डाइट को ही जाता है।
  2. चाय, कॉफी से दूरीमिलिंद चाय या कॉफी का बिल्कुल भी सेवन नहीं करते है। वह अपने दिन की शुरुआत फ्रेश फ्रूट जूस से करते है और वह अच्छे स्वास्थ के लिए बचपन से ही चाय कॉफी नहीं पीते है।
  3. तला भूना खाना बंद और बहुत कम मीटमिलिंद कभी भी तली भूनी चीजें नहीं खाते है। उनकी ज्यादातर डाइट शाकाहारी है, बस वह कभी कभी थोड़ा मीट खाते है।
  4. योगयोग मिलिंद के फिटनेस रुटीन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह अपनी रीढ़ की हड्ड़ी को मजबूत रखने, दिमाग को स्थिर रखने और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए हर दिन योगा करते है।
  5. स्विमिंगयोग के साथ साथ ही स्विमिंग भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। मिलिंद अपनी मांसपेशियों को मजबूत करने और अपने दिल और फेफड़ों के स्वास्थ को बेहतर करने के लिए हर दिन स्विमिंग करते है।
Also Read
View All

अगली खबर