Zero Electricity Fridge: अगर आप बिजली का बिल ज्यादा आने की वजह से फ्रिज नहीं खरीद रहे हैं, तो हमारी आज की स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के स्टोरी में हम एक ऐसे फ्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे इस्तेमाल करने पर आपका एक भी रुपया बिजली का बिल नहीं आएगा।
Zero Electricity Fridge: अभी मार्च का महीना ही चल रहा है, लेकिन अभी से गर्मियों ने बुरा हाल कर दिया है। इसीलिए मार्केट में फ्रिज, एसी और कूलर की डिमांड काफी बढ़ गई है। आजकल की इस तपती गर्मी में इनके बिना गुजारा करना मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन इनके चलते महीने के आखिर में जब बिजली का भारी-भरकम बिल आता है, तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। एक तरफ फ्रिज में रखी ठंडी-ठंडी चीजें धूप से वापस घर आने के बाद सुकून देती हैं, तो दूसरी तरफ मीटर की तेज भागती रीडिंग जेब खाली कर देती है।
यही वजह है कि ज्यादातर लोग फ्रिज खरीदना पसंद नहीं करते, खासकर अकेले रहने वाले या किराएदार। ऐसे में अगर आप भी बिजली के बिल की वजह से फ्रिज नहीं खरीद रहे हैं, तो हमारी आज की स्टोरी आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम एक ऐसे फ्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे इस्तेमाल करने पर आपका एक भी रुपया बिजली का बिल नहीं आएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
हम जिस फ्रिज के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई इलेक्ट्रिक फ्रिज नहीं बल्कि मिट्टी से बना फ्रिज है। यह बिना किसी बिजली खर्च के आपके पानी और सब्जियों को नेचुरल तरीके से ठंडा रखने में मदद करता है। इलेक्ट्रिक फ्रिज 24 घंटे चलता है, जिससे बिजली की खपत बहुत ज्यादा होती है, और अगर आप इसे इस्तेमाल करना बंद कर दें तो इसके खराब होने का डर रहता है। वहीं, मिट्टी का फ्रिज बिना एक भी यूनिट जलाए काम करता है। इसमें कूलिंग के लिए किसी कंप्रेसर या गैस की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि यह कुदरती हवा और वाष्पीकरण (Evaporation) के जरिए काम करता है। इसे अपनाकर आप अपनी जेब पर पड़ने वाले बोझ को काफी कम कर सकते हैं।
इलेक्ट्रिक फ्रिज का पानी कभी-कभी इतना ज्यादा ठंडा हो जाता है कि पीते ही गले में खराश या जुकाम की समस्या हो जाती है। इसके उलट, मिट्टी के फ्रिज में पानी का तापमान बिल्कुल परफेक्ट रहता है। यह पानी को उतना ही ठंडा करता है जितना आपकी प्यास बुझाने और शरीर को तरावट देने के लिए जरूरी हो।
मिट्टी की तासीर क्षारीय (Alkaline) होती है, जबकि हमारा शरीर गलत खान-पान की वजह से एसिडिक हो जाता है। जब हम मिट्टी के फ्रिज का पानी पीते हैं, तो यह शरीर के PH Level को बैलेंस करने में मदद करता है। यह एसिडिटी और पेट की समस्याओं को कम करने में भी असरदार है, जो कि प्लास्टिक या स्टील की बोतलों वाले फ्रिज के पानी में मुमकिन नहीं है।
एक अच्छा इलेक्ट्रिक फ्रिज खरीदने के लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, और खराब होने पर मैकेनिक का खर्चा अलग से होता है। इसके मुकाबले मिट्टी का फ्रिज बहुत ही किफायती है और इसे कोई भी आसानी से खरीद सकता है। इसे साफ करना भी बहुत आसान है और इसमें खराब होने वाला कोई इलेक्ट्रॉनिक पार्ट नहीं होता, जिससे इसकी लाइफ लंबी बनी रहती है।
इलेक्ट्रिक फ्रिज से निकलने वाली क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) जैसी गैसें ओजोन लेयर को नुकसान पहुंचाती हैं और ग्लोबल वार्मिंग बढ़ाती हैं। इसके ठीक उल्टा, मिट्टी का फ्रिज पूरी तरह से नेचुरल है। इसे बनाने में किसी जहरीले केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता और जब ये पुराना होकर टूट जाए, तो वापस मिट्टी में मिल जाता है। यानी यह आपको ठंडा पानी पिलाने और खाने को ताजा रखने के साथ-साथ हमारे एनवायरमेंट के लिए भी बहुत अच्छा है।