लाइफस्टाइल

Navratri 9 Colours Dress: मां दुर्गा के प्रिय रंग, जानें चैत्र नवरात्रि में किस दिन किस रंग का ड्रेस पहनना शुभ

Navratri 9 Colours 2025: चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025, रविवार से शुरू हो रही है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है, जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। हालांकि, इस बार 8 दिन ही मां दुर्गा की पूजा की जाएगी। इन 8 दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण है कि नवरात्रि के प्रत्येक दिन किस रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। (Navratri Colours 2025)

4 min read
Mar 29, 2025
Chaitra Navratri 2025 colours

Navratri 9 Colours 2025 Outfit: चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025, रविवार से आरंभ हो रही है। इस दौरान हर दिन एक विशिष्ट रंग पहनने की परंपरा है, जो देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों से जुड़ा होता है। यह माना जाता है कि इन रंगों को पहनने से शुभता और आशीर्वाद मिलता है, साथ ही देवी दुर्गा की कृपा भी प्राप्त होती है। इस वर्ष, 8 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। आइए जानते हैं नौ देवियों को कौन-कौन सा रंग पसंद है और इनका क्या महत्व है।

Day 1 (30 March 2025): मां शैलपुत्री | Navratri 9 Colours 2025 Saree Look Images

Navratri Dress Colours

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार देवी को पीला रंग अति प्रिय है। यह रंग न केवल ऊर्जा और प्रेरणा का प्रतीक है, बल्कि जीवन में नए आरंभ और सुख-समृद्धि के लिए भी शुभ माना जाता है। इस दिन पीला रंग का ड्रेस पहनना शुभ होगा।

Day 2 (31 March 2025): देवी ब्रह्मचारिणी

Spiritual Significance of Colours

नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है, जो तपस्या और भक्ति की देवी मानी जाती हैं। माता को हरा रंग पसंद है, जो संतुलन और शांति का प्रतीक भी होता है। इस दिन हरा रंग पहनना काफी शुभ होगा।

Day 3 (1 April 2025): मां चंद्रघंटा

Navratri Celebration 2025

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है, जो शक्ति और पराक्रम की देवी मानी जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भूरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। यह रंग नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा का भी संकेत है।

Day 4 (2 April 2025): मां कुष्मांडा

Maa Durga's Favourite Colours

चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है, जिन्हें सृष्टि की उत्पत्ति और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। देवी कुष्मांडा को नारंगी रंग बेहद प्रिय है। नारंगी रंग जीवन में उत्साह, ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। इस दिन नारंगी पहनने से व्यक्ति में मानसिक और शारीरिक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

Day 5 (3 April 2025): मां स्कंदमाता

Chaitra Navratri

पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है, जो शक्ति और प्रेम की देवी हैं। देवी को सफेद रंग पसंद है, जो पवित्रता, शांति और स्थिरता का प्रतीक है। इस दिन सफेद रंग का वस्त्र पहनना शुभ होगा।

Day 6 (4 April 2025): मां कात्यायनी

Nine Colours of Navratri

छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है, जो देवी दुर्गा का एक रूप हैं और शक्ति, वीरता और प्रेम का प्रतीक हैं। इस दिन लाल रंग पहनना बड़ा ही शुभ होगा, क्योंकि लाल रंग शक्ति, ताकत और जुनून का प्रतीक है।

Day 7 (5 April 2025): मां कालरात्रि

Navratri 7th Day Colour

सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस विशेष दिन पर नीला रंग पहनने की मान्यता है। नीला रंग शांति, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक होता है। यह रंग आपको नकारात्मकता से भी बचाता है और सुरक्षा का एहसास कराता है।

Day 8-9 (6 April 2025): मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री

Navratri 8th - 9th Day Colour

कुछ परंपराओं में मां महागौरी (आठवां रूप) और मां सिद्धिदात्री (नौवां रूप) की पूजा एक ही दिन की जाती है।आठवे दिन मां महागौरी की पूजा होती है, जो सौंदर्य, प्रेम और तपस्या की देवी मानी जाती हैं। नवरात्रि के इस खास दिन पर गुलाबी रंग का वस्त्र पहनना शुभ होगा।

गुलाबी पहनने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। साथ ही, इस दिन आप चाहें तो इस दिन बैंगनी रंग का वस्त्र भी धारण कर सकते हैं, क्योंकि माता सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग अति प्रिय है।

ये भी पढ़ें

Chaitra Navratri 2025: हाथी पर मां दुर्गा करेंगी प्रस्थान, जानें क्या होगा फल

Also Read
View All

अगली खबर