लाइफस्टाइल

गंजापन दूर! ये 4 तेल नए बाल उगाने में कारगर, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया

Naye Baal Ugane Ka Tel : नए बाल को उगाने के लिए सही तल कौन सा है? अगर आप झड़ते बाल से परेशान होकर अपने बालों के लिए बेस्ट हेयर ऑयल चुनना चाह रहे हैं तो आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए।

2 min read
Dec 21, 2025
गंजेपन की प्रतीकात्मक फोटो | Photo - Gemini AI

Naye Baal Ugane Ka Tel : झड़ते बाल, आम समस्या बन चुका है जिससे अधिकतर लोग जूझ रहे हैं। बालों को बचाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या जतन करते हैं। इसके बाद भी बालों का झड़ना नहीं रूक रहा है तो आपको सही तेल का चयन करना चाहिए। बालों पर सही तेल लगाने से मजबूती मिलेगी, हेयरफॉल रूकेगा, नए बाल उगेंगे। आपको हम आयुर्वेदिक डॉक्टर के आधार पर कुछ बेस्ट तेल (Balo ke liye best oil) बताने जा रहे हैं जिनको लगाने से नए बाल उग सकते हैं।

ये भी पढ़ें

बाल उगाने वाले तेल-शैंपू! वैज्ञानिक और डॉक्टर से जानिए गंजापन दूर करने वाले दावों का सच

तेल बालों के लिए क्यों जरूरी है?

डॉ. अर्जुन राज ने बताया, हेयर ऑयल बालों को गहराई से कंडीशनिंग प्रदान करते हैं। साथ ही बालों को मजबूत बनाते हैं, चमक बढ़ाते हैं और स्कैल्प की नमी को बरकरार रखते हैं। इतना ही नहीं, खतरनाक लेवल की गर्मी/यूवी किरणों से भी बचाने का काम करते हैं। इसलिए, बालों पर तेल लगाना आयुर्वेद में जरूरी बताया गया है।

स्कैल्प में ब्लड फ्लो सही करते हैं हेयर ऑयल

डॉ. अर्जुन का कहना है कि स्कैल्प में ब्लड फ्लो को सही करना जरूरी है। इससे स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसके लिए तेल से मसाज करना चाहिए। इससे रक्त प्रवाह सही होगा और खोपड़ी को पोषण मिलता है। साथ ही रूसी से भी बचाव होता है। इस कारण बालों का टूटना कम होता है, नए स्वस्थ बाल उगते हैं और हेल्दी बने रहते हैं।

Balo ke liye Best Hair Oils | बेस्ट हेयर ऑयल चुनना जरूरी

डॉ. अर्जुन के मुताबिक, आयुर्वेद में बालों के लिए कुछ ऑयल को वरदान की तरह बताया जाता है। इनका नियमित रूप से यूज करने से आपके नए बाल उग सकते हैं। साथ ही बालों की समस्या दूर हो सकती है।

आप इन हेयर ऑयल्स को अपने लिए चुन सकते हैं। इससे आपको काफी हद तक फायदा मिल सकता है। साथ ही इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप हमारे पत्रिका स्पेशल में प्रकाशित गंजापन और हेयर ऑयल वाला लेख पढ़िए। यहां पर आपको तेल कब और कितनी बार लगाना है, इसके बारे में जानकारी मिल जाएगी। साथ ही तेजी बालों के झड़ने पर कौन से जांच कराने चाहिए। इसके बारे में भी आर्टिकल में बताया गया है।

डिस्क्लेमर - इस लेख में दी गई जानकारी डॉक्टर के सुझाव के आधार पर है। 'पत्रिका' इसका दावा या गारंटी नहीं करता है। इन तेलों का प्रयोग करने से पहले डॉक्टर या किसी एक्सपर्ट की राय अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

3 प्रकार के होते हैं Hair Loss, विदेशी डॉक्टरों ने बताया कैसे फिर से उग सकते हैं बाल

Also Read
View All

अगली खबर