लाइफस्टाइल

New Skincare Trends 2026: HOCl स्प्रे क्या है? स्किन केयर का नया ट्रेंड या सोशल मीडिया का नया चोचला? जानिए सच्चाई

New Skincare Trends 2026: आजकल सोशल मीडिया पर स्किन केयर से जुड़े कई ट्रेंड तेजी से वायरल होते हैं। इन्हीं में से एक है HOCl स्प्रे। लेकिन सवाल यह है कि क्या HOCl सच में इतना असरदार है, या फिर यह भी सोशल मीडिया का एक और ट्रेंड भर है? आइए समझते हैं।
2 min read
Feb 04, 2026
HOCl spray, HOCl spray skincare, hypochlorous acid spray, new skincare trends 2026, HOCl spray for acne,
Social media skincare trend|फोटो सोर्स – Freepik

New Skincare Trends 2026: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया स्किन केयर प्रोडक्ट तेजी से चर्चा में है HOCl स्प्रे। कुछ लोग इसे मुंहासों, रेडनेस और स्किन इरिटेशन का आसान समाधान बता रहे हैं, तो कुछ इसे घर की सफाई और डिसइन्फेक्शन तक के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या HOCl स्प्रे वाकई स्किन केयर का असरदार और भरोसेमंद ट्रेंड है, या फिर यह सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रहा एक नया चोचला? इसे इस्तेमाल करने से पहले इसकी सच्चाई जानना जरूरी है।

HOCl स्प्रे आखिर है क्या?

अगर आप इंस्टाग्राम या रील्स देखते हैं, तो शायद आपने भी लोगों को चेहरे पर, तकिए पर या किचन स्लैब पर एक खास तरह का स्प्रे छिड़कते देखा होगा। इसे कहा जाता है हाइपोक्लोरस एसिड (HOCl) स्प्रे । हाइपोक्लोरस एसिड कोई नई खोज नहीं है। हमारा शरीर भी इन्फेक्शन से लड़ने के लिए नेचुरली HOCl बनाता है। अब इसी कंपाउंड को एक स्टेबल फॉर्म में स्प्रे के तौर पर स्किन केयर और सैनिटाइजेशन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद माना जा रहा है HOCl?

बैक्टीरिया और कीटाणुओं पर असरदार

HOCl में नैचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। यह त्वचा पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है, जिससे मुंहासे, एक्जिमा और इरिटेशन जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

सेंसिटिव स्किन वालों के लिए राहत

कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स सेंसिटिव स्किन को और बिगाड़ देते हैं, लेकिन HOCl स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचाए बिना काम करता है। यही वजह है कि इसे रेडनेस और जलन के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

घाव और जलन में सहायक

डर्मेटोलॉजिस्ट HOCl को मामूली कट, कीड़े के काटने या हल्की जलन में भी रिकमेंड करते हैं, क्योंकि यह घाव को साफ रखने और जल्दी भरने में मदद करता है।

HOCl स्प्रे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

  • फेस वॉश के बाद: चेहरा धोने के बाद, सीरम या मॉइस्चराइजर से पहले स्प्रे करें।
  • सूखने दें: स्प्रे करने के बाद त्वचा को नेचुरली सूखने दें।
  • कॉटन पैड ऑप्शन: चाहें तो कॉटन पैड पर स्प्रे करके हल्के हाथ से थपथपाएं।
  • धीरे शुरुआत करें: पहले हफ्ते में 1-2 बार, फिर जरूरत और सहनशीलता के अनुसार दिन में 2-3 बार तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या HOCl स्प्रे के नुकसान भी हो सकते हैं?

  • पैच टेस्ट जरूर करें: पहली बार इस्तेमाल से पहले हाथ या कान के पीछे टेस्ट करें।
  • ड्राईनेस या एलर्जी: कुछ स्किन टाइप में हल्की ड्राईनेस या इरिटेशन हो सकती है।
  • इंग्रिडिएंट्स चेक करें: बिना खुशबू और बिना अल्कोहल वाला प्रोडक्ट चुनें।
  • सही कॉन्सन्ट्रेशन: 0.01% से 0.02% HOCl और 4–6 pH लेवल वाला स्प्रे ज्यादा सुरक्षित और असरदार माना जाता है।
Updated on:
04 Feb 2026 03:55 pm
Published on:
04 Feb 2026 03:55 pm