लाइफस्टाइल

Lunch के बाद ऑफिस में नींद क्यों आती है? जानिए इसे रोकने के Easy Tips

Lunch के बाद नींद से कैसे बचें: आज के इस लेख में आइए जानते हैं कि आखिर लंच करने के बाद दोपहर में यह नींद क्यों आती है और इससे निपटने के लिए क्या करना चाहिए।

2 min read
Apr 06, 2026
How To Avoid Sleep After Lunch In Office| image credit gemini

How To Avoid Sleep After Lunch In Office: अगर आपने कभी ध्यान से देखा होगा तो यह जरूर नोटिस किया होगा कि चाहे कोई कितना भी एक्टिव होकर ऑफिस का काम क्यों न करता हो, लेकिन जैसे ही दोपहर में लंच करता है तुरंत सुस्ती आ जाती है या आंखों में नींद दिखाई देने लगती है। ऐसे में कई बार जब आप किसी को कोई काम करने के लिए बोलते हैं, तो सामने वाले का जवाब होता है "अभी नहीं, थोड़ी देर बाद करते हैं, अभी-अभी तो लंच किया है।" दरअसल यह किसी एक इंसान की नहीं बल्कि लगभग सभी लोगों की कहानी है कि जैसे ही लंच करते हैं, उसके बाद पलकें भारी होने लगती हैं और कंप्यूटर स्क्रीन धुंधली दिखने लगती है। ऐसा लगता है जैसे पूरी दुनिया की नींद बस इसी वक्त आंखों में आ गई है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं। आज के इस लेख में आइए जानते हैं कि आखिर लंच करने के बाद दोपहर में यह नींद क्यों आती है और इससे निपटने के लिए क्या करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

‘अच्छी नींद’ आने के लिए ध्यान रखें ये 6 बातें, नहीं टूटेगी बार-बार नींद

दोपहर में नींद आती क्यों है?


लंच के बाद नींद आने का सबसे बड़ा कारण खाना होता है। दरअसल, जब लोग पेट भरकर खाना खाते हैं, तो हमारा शरीर उसे पचाने में अपनी पूरी ताकत लगा देता है। इससे दिमाग की तरफ खून का बहाव थोड़ा कम हो जाता है और सारा फोकस पेट पर चला जाता है। इसके अलावा, अगर आपने लंच में ज्यादा चावल, रोटी या मीठा खा लिया है, तो शरीर में शुगर लेवल एकदम से बढ़ता है और फिर तेजी से नीचे गिरता है, जिससे शरीर सुस्त पड़ जाता है। इसलिए नींद आने लगती हैं।

खाने में करें थोड़ा बदलाव


अगर आपको यह परेशानी ज्यादा होती है, तो सुस्ती और नींद से बचने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप अपने लंच में बहुत ज्यादा चावल या भारी परांठे न लें। इसकी जगह दाल, सब्जी और सलाद को ज्यादा अहमियत दें। पेट को पूरी तरह भरने के बजाय थोड़ा खाली रखें। अगर आप हल्का खाना खाएंगे, तो शरीर को उसे पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और आपको आलस भी कम आएगा।

10 मिनट वॉक करें


लंच खत्म होते ही सीधे अपनी कुर्सी पर जाकर ना बैठें। खाना खाने के बाद ऑफिस के कॉरिडोर या बाहर सिर्फ 10 मिनट के लिए टहलें। ऐसा करने से शरीर में खून का दौरा बढ़ता है और दिमाग को ताजी ऑक्सीजन मिलती है। यह छोटी सी वॉक आपकी सुस्ती को गायब करने के में मदद करेगी।

इन बातों का भी रखें ध्यान


कई बार लोग लंच करने के बाद पानी पीना भूल जाते हैं जिससे शरीर में पानी की कमी के चलते डिहाइड्रेशन होने लगती है और थकान महसूस होती है। इसलिए लंच करने के थोड़े देर बाद एक-दो गिलास पानी जरूर पिएं। साथ ही, अगर आपके ऑफिस में रोशनी कम है तो कोशिश करें जहां अच्छी लाइट आ रही हो वहां बैठे या मुमकिन हो तो थोड़ी देर के लिए सूरज की धूप देख आएं। खाने के अलावा नींद आने के पीछे कम रोशनी भी एक बड़ा कारण हो सकती है।

स्ट्रेचिंग करें


अगर यह सब करने के बाद भी आपको नींद आ रही है, तो आप अपनी सीट से खड़े हो जाएं। अपनी बाहों को ऊपर की ओर खींचें और शरीर को थोड़ा स्ट्रेच करें। इसके साथ ही अपनी आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें या किसी साथी से 2 मिनट कोई छोटी बात कर लें। यह छोटा सा मेंटल ब्रेक आपके दिमाग को दोबारा एक्टिव करने में मदद करेगा। जिससे आप दोबारा काम पर फोकस कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें

Sleep Affects Health : एक रात 4 घंटे से कम सोए? अगले दिन शरीर देता है ये 6 खतरनाक संकेत, डॉक्टर ने किया खुलासा

Published on:
06 Apr 2026 12:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर