लाइफस्टाइल

Almirah Decoration Ideas: पुरानी लोहे की अलमारी को दें नया लुक, यहां से लें 3 शानदार मेकओवर इंस्पिरेशन

Old Iron Almirah Makeover Ideas: अगर आपकी अलमारी घर के किसी कोने में रखी-रखी खराब हो रही है या आप उसे कबाड़ी वाले को देने का सोच रहे हैं, तो यहां बताए गए डेकोर डिजाइन की मदद से आप उसे नया लुक दे सकते हैं।
2 min read
Jun 28, 2026
DIY Almirah Makeover At Home, Iron Almirah Decoration Ideas
पुरानी अलमारी के लिए Makeover Ideas | image credit instagram- petals_wall_art-paintmomzy-designdecortravel

Purani Almirah Ko Naya Look Kaise De: अगर आपके घर में भी एक पुरानी लोहे की अलमारी रखी है और आप उसे कबाड़ समझकर बेचने की सोच रहे हैं। तो आप इसे थोड़ी सी मेहनत, पेंट और कुछ आसान DIY आइडियाज की मदद से इसे नया और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं पुरानी अलमारी को मॉडर्न और सुंदर बनाने के 3 तरीके।

फोटो फ्रेम लगाकर पुरानी लोहे की अलमारी को दें नया लुक

अगर आपकी लोहे की अलमारी पुरानी दिखने लगी है, तो उसे नया लुक देने के लिए सबसे पहले रेगमाल की मदद से उसकी पूरी सतह को साफ करके स्मूथ कर लें। इसके बाद अपनी पसंद के रंग का एक बेस कोट पेंट करें। अब अलमारी के हैंडल वाले हिस्से को पेपर टेप से कवर करके स्प्रे पेंट की मदद से सिर्फ हैंडल को रंग दें, ताकि रंग दरवाजे पर न लगे। इसके बाद एक जैसे चार फोटो फ्रेम लें और उनमें अपनी पसंद की तस्वीरें या प्रिंट लगाएं।

अब इन फ्रेम को हार्ड ग्लू की मदद से अलमारी के दरवाजे पर चिपका दें। इस तरह आपकी पुरानी अलमारी एक स्टाइलिश DIY मेकओवर के साथ बिल्कुल नई नजर आएगी।

पेंट और डिजाइन से पुरानी अलमारी को बनाएं ट्रेंडी

घर में रखी सालों पुरानी अलमारी को कबाड़ में बेचने से पहले उसे नया लुक दिया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले रेगमाल से अलमारी पर जमे दाग-धब्बों को साफ करें और उसकी सतह को समतल कर लें। इसके बाद अपनी पसंद के किसी डार्क रंग का बेस कोट लगाएं। बेस कोट सूखने के बाद दूसरे रंगों की मदद से अलमारी पर छोटे-छोटे पैटर्न, फूल या पत्तियों के डिजाइन बनाकर उसे सजाएं। इससे आपकी पुरानी लोहे की अलमारी एक ट्रेंडी और खूबसूरत वॉर्डरोब की तरह दिखने लगेगी।

घर की थीम के अनुसार अलमारी को करें रीडिजाइन

अगर आपकी लोहे की अलमारी घर की थीम से मैच नहीं कर रही है या आप उसे नया लुक देना चाहते हैं, तो सबसे पहले उस पर लगे पुराने दाग-धब्बे और पेंट को साफ करके एक स्मूथ सतह तैयार करें। इसके बाद घर की थीम या अपनी पसंद के अनुसार एक बेस कोट पेंट करें। फिर अपनी पसंद के डिजाइन, फूल या पत्तियों की आर्ट बनाकर अलमारी को सजाएं। इस आसान तरीके से आप पुरानी अलमारी को नया और सुंदर लुक दे सकते हैं।

Published on:
28 Jun 2026 11:14 am