लाइफस्टाइल

बन और चोटी छोड़ें, वेडिंग डे पर सेलिब्रिटीज स्टाइलिश ओपन हेयरस्टाइल से पाएं खूबसूरत ब्राइडल लुक

Bridal Open Hairstyle: शादी के दिन बन या चोटी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और सेलिब्रिटी के यहां दिए गए ओपन हेयर लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 3:43 PM IST
Bridal Open Hairstyle
Bridal Open Hairstyle (file photo) image credit instagram/katrinakaif and aliaabhatt

Open Hair Bridal Look: शादी के लिए कुछ साल पहले जहां बन और लंबी चोटियों के अलग-अलग डिजाइन का क्रेज होता था, वहीं आज के समय में ब्राइड्स ओपन हेयर रखना काफी पसंद कर रही हैं। ऐसे में अगर आपकी जल्द शादी होने वाली है और आप अपने लिए ओपन हेयर स्टाइल खोज रही हैं, तो यहां दिए गए सेलिब्रिटी हेयर स्टाइल से इंस्पिरेशन लेकर उन्हें रिक्रिएट कर सकती हैं।

स्लीक ओपन हेयर लुक के लिए कैटरीना कैफ से लें इंस्पिरेशन

अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ज्यादातर खुले बालों में एक से बढ़कर एक हेयर स्टाइल में स्पॉट होती हैं। ऐसे में आप ओपन हेयर ब्राइडल लुक के लिए अभिनेत्री के इस स्लीक ओपन हेयर लुक से आइडिया ले सकती हैं। मिनिमल ग्लैम लुक पसंद करने वाली ब्राइड के लिए यह परफेक्ट हेयर स्टाइल हो सकता है।

वेव्स ओपन हेयर लुक के लिए रिक्रिएट करें आलिया भट्ट का हेयर स्टाइल

अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का वेडिंग लुक उन ब्राइड्स के लिए एक अच्छा आइडिया है जिन्हें मिनिमल लुक चाहिए होता है। कर्ल करने के बाद बनाए गए वेव्स सॉफ्ट लुक देने के साथ काफी खूबसूरत लगते है। ऐसे में अगर आप बिना हेयर एक्सटेंशन के छोटे बालों के लिए हेयर स्टाइल खोज रही हैं, तो इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

शिबानी दांडेकर के बोहो वेव्स ओपन हेयर लुक से आइडिया लेकर हो तैयार

शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) का यह बोहो वेव्स उन दुल्हनों के लिए एक अच्छा आइडिया है जिन्हें रिलैक्स्ड और स्टाइलिश लुक चाहिए। इस तरह के हेयर स्टाइल में ज्यादा हेयर पिन या एक्सेसरीज की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे शादी के बाद बालों को खोलने में परेशानी नहीं होती। ऐसे में अगर आप कोई ऐसा हेयर स्टाइल खोज रही हैं जिसे आसानी से बनाया जा सके, या आपको हेयर पिन लगाने से सिरदर्द होता है, तो आप इसे रिक्रिएट कर सकती हैं।

नताशा दलाल के सॉफ्ट कर्ल्स से लें आइडिया

फैशन डिजाइनर और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) के सॉफ्ट कर्ल्स लुक से भी आप अपने वेडिंग डे के लिए आइडिया ले सकती हैं। बालों में कर्ल करने के बाद मिनिमल हेयर एक्सेसरीज और पिन का यूज करके इसे बनाया जा सकता है। इसके साथ ही ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ इस तरह के लुक अच्छे लगते हैं।

Updated on:
13 Nov 2026, 3:43 PM IST
Published on: