Oscars 2026 : ऑस्कर्स 2026 के रेड कार्पेट पर भारतीय जूलरी का जलवा दिखा। अमेरिकन मॉडल से लेकर अन्य सेलेब्स भी स्वदेशी जूलरी को पहने दिखे जिनको तेलंगाना के कारीगरों ने तैयार किया है।
Oscars 2026 :ऑस्कर्स 2026 के रेड कार्पेट पर फिल्मी और फैशन दुनिया की हस्तियों का जलवा दिखा। सेलेब्स अलग-अलग पोशक में दिखाई दिए। इस बार भारतीय जूलरी का जलवा भी रेड कार्पेट पर दिखा। हाथों से तैयार ये खास गहने अपना रंग बिखेर रहे हैं। अमेरिकन फैशन डिजाइनर एक शानदार ब्रोच पहने दिखाई दिए। जिसे बड़ी बारीकी से तैयार किया गया है।
स्वदेश (Swadesh) द्वारा निर्मित इस शानदार ब्रोच (Brooch) में ज्यामिति और आभूषण कला का अद्भुत संगम देखने को मिलता है, जिसे ऑस्कर रेड कार्पेट पर लॉ रोच ने धारण किया है। इस ब्रोच का डिजाइन 'आर्ट डेको' (Art Deco) युग की समरूपता से प्रेरित है, जो मुंबई स्थित प्रतिष्ठित 'इरोस बिल्डिंग' की स्थापत्य शैली की भी याद दिलाता है, जहां स्वदेश का प्रमुख स्टोर है।
चमकदार सोने से निर्मित इस कलाकृति के केंद्र में एक गहरा लाल रूबी जड़ा है, जिसकी चमक को वास्तुकला की स्पष्ट रेखाओं में हीरों द्वारा घेरा गया है। इसमें जड़ा गया हर हीरा भारतीय आभूषण शिल्पकारों की पीढ़ीगत विशेषज्ञता और असीम धैर्य का परिणाम है, जिन्होंने इसे पूरी बारीकी से अपने हाथों से तराशा है।
रूबी के गहरे रंग और हीरों की बेदाग चमक के बीच का यह गजब की चमक बिखेर रहा है।
बता दें, ब्रांडी कार्लाइल (Brandi Carlile) और कैथरीन शेफर्ड (Catherine Shepherd) ने भारतीय ब्रांड स्वदेश की फाइन ज्वेलरी पहनकर भारत की शिल्पकला को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने का काम किया है। ब्रांडी कार्लाइल ने ‘Petal Prism Brooch’ पहना, जो सूरजमुखी से प्रेरित है। इन्हें तेलंगाना के कारीगरों ने 100 से ज्यादा घंटों की मेहनत से तैयार किया है।