Relationship Tips: आज की इस स्टोरी में हम 3 ऐसे मनोवैज्ञानिक तरीके बताने जा रहे हैं, जो आपके पार्टनर को वापस पहले की तरह आपसे बात करने और आपकी कद्र करने पर मजबूर कर देंगे।
Relationship Tips: रिश्तों में कभी-कभी ऐसा मोड़ आता है जहां सारा एफर्ट सिर्फ एक ही पार्टनर डालता है, लेकिन अफसोस कि सामने वाले को उसकी अहमियत का अहसास तक नहीं होता। क्या आपको भी लगता है कि आपके रिश्ते का सारा बोझ सिर्फ आपके ही कंधों पर है? आप बार-बार फोन करते हैं, मैसेज करते हैं और बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन बदले में सिर्फ आपको बेरुखी और इग्नोरेंस मिलती है। अगर इन सभी सवालों का जवाब आपका 'हां' में है और आप बार-बार फोन या मैसेज करके थक चुके हैं और चाहते हैं कि पार्टनर आपको फिर से वही पुरानी अहमियत दे, तो अब आपको साइकोलॉजली थोड़ा स्मार्ट होने की जरूरत है। आज की इस स्टोरी में हम 3 ऐसे मनोवैज्ञानिक तरीके (Psychological tricks) बताने जा रहे हैं, जो आपके पार्टनर को वापस पहले की तरह आपसे बात करने और आपकी कद्र करने पर मजबूर कर देंगे।
अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपसे पहले के जैसे बात करे और कद्र करे, तो सबसे पहले खुद पर काबू पाएं। बार-बार फोन करना, मैसेज करना या “प्लीज बात कर लो” जैसी रिक्वेस्ट करना बंद कर दें। जब आप हर वक्त अपने पार्टनर के लिए हाजिर रहते हैं, तो पार्टनर की नजर में आपकी वैल्यू कम होने लगती है। अपनी तरफ से कोशिशों को 80% तक कम कर दें। पार्टनर को यह महसूस होने दें कि आप अचानक शांत क्यों हो गए हैं। अपनी बातचीत में यह जताना छोड़ दें कि आप उनसे बात करने के लिए तड़प रहे हैं। जब आप उन्हें अपनी दुनिया का केंद्र मानना बंद करेंगे, तो वो आपकी अटेंशन पाने के लिए खुद दिन भर फोन करेंगे।
पार्टनर का इंटरेस्ट जगाने के लिए जरूरी है कि आप उन्हें दिखाएं कि आपकी अपनी भी एक लाइफ है। सोशल मीडिया या स्टेटस के जरिए उन्हें महसूस होने दें कि आप दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रहे हैं, अपने शौक पूरे कर रहे हैं या अपने काम में व्यस्त हैं। जब उन्हें दिखेगा कि आप उनके बिना भी खुश रह सकते हैं और आपकी लाइफ में बहुत कुछ नया हो रहा है, तो उनमें आपकी जिंदगी का हिस्सा बनने की जिज्ञासा पैदा होगी। लोग हमेशा उन्हीं की तरफ आकर्षित होते हैं जो अपनी लाइफ में मस्त और बिजी रहते हैं।
इंसान अक्सर उसी चीज की सबसे ज्यादा कद्र करता है जिसे खोने का उसे डर हो। अपनी बात करने की तड़प को छुपा लें और पार्टनर से बहुत ही नॉर्मल और कम बात करें। मैसेज का जवाब तुरंत देने के बजाय थोड़ा रुककर दें, बातों को बेवजह लंबा न खींचें और खुद कॉल पहले काटने की आदत डालें। आपकी यह मिस्ट्री और थोड़ी सी दूरी उन्हें डर पैदा करेगी कि कहीं आप उनसे दूर तो नहीं जा रहे। यही डर उन्हें आपकी तरफ दोबारा खींच लाएगा और वो आपकी कद्र करना शुरू कर देंगे।