लाइफस्टाइल

Perfume Rules: इस देश में परफ्यूम लगाना है “सजा” की तरह, भारतीय महिला ने बताया पूरा सच

Perfume law In This Country: दुनिया में कई देशों के कानून और परंपराएं चौंकाने वाली हो सकती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि परफ्यूम लगाना भी किसी देश में सजा की वजह बन सकता है? जी हां, एक भारतीय महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि कैसे परफ्यूम लगाना उत्पीड़न का कारण बन सकता है।
less than 1 minute read
Sep 30, 2025
Country with no perfume, japan perfume rules, perfume rules in japan, country with perfume laws, Perfume rules in foreign countries, Indian woman on perfume rules,
इस देश में परफ्यूम लगाना है "सजा" की तरह। (Image Source: Patrka.com)

Japan Perfume Rules: परफ्यूम लगाना तो हर किसी को पसंद होता है। आपकी खुशबू आपको दूसरों से अलग महसूस कराती है, साथ ही कई लोगों को परफ्यूम लगाने से अलग कॉन्फिडेंस भी फील होता है। लेकिन, चेन्नई की एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कुछ ऐसा बताया जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। महिला ने बताया कि जापान में हल्की खुशबू भी दूसरों को असहज महसूस करा सकती है और इसे “स्मेल हैरेसमेंट” यानी खुशबू से उत्पीड़न माना जाता है।

जापान में परफ्यूम का रूल

चेन्नई की महिला को जापान में रहते हुए पता चला कि वहां, हल्की खुशबू या बिना परफ्यूम ही लोगों की पसंद है। सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा खुशबू रखना अपमान जनक माना जाता है। महिला ने बताया कि जापान में इसे ‘सुमेहरा’ कहते हैं, जिसका मतलब है ‘स्मेल हैरेसमेंट’। हर देश के अपने कुछ नियम कानून होते हैं, जिनका सम्मान करना सबकी जिम्मेदारी है।

महिला ने शेयर किया वीडियो

महिला ने @anushainjapan इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया और लिखा, "आज मैंने कुछ चौंकाने वाला सीखा।" वीडियो 26 अगस्त 2025 को शेयर किया गया था और अब तक वीडियो को कई लोगों ने देखा और लाइक किया है। कई लोग वीडियो को लाइक और कमेंट कर जापान की खुशबू संबंधी सख्त संस्कृति पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Updated on:
30 Sept 2025 05:43 pm
Published on:
30 Sept 2025 05:27 pm