लाइफस्टाइल

शादी की टेंशन के बीच ऐसे रखें Bride-to-Be अपनी सेहत का ख्याल, काम आएंगे ये Tips

Pre Wedding Wellness Tips: शादी के दिन नजदीक आते ही तनाव से बचने और त्वचा की चमक बरकरार रखने के लिए किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानते हैं इससे जुड़े टिप्स।
3 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 3:09 PM IST
Bride To Be Tips
Bride To Be के लिए Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Bride To Be Tips: शादी की डेट पक्की होते ही एक तरफ जहां घर में खुशियों का माहौल छा जाता है, वहीं दूसरी तरफ कार्ड, लहंगा, ज्वेलरी, मेहमानों की लिस्ट और मेकअप ट्रायल जैसे काम शुरू हो जाते हैं। ऐसे में इस भागदौड के बीच दुल्हन को खुद के लिए समय ही नहीं मिलता। इसके चलते जिंदगी का यह स्पेशल दिन भी थकान और टेंशन की वजह से स्पेशल फील नहीं होता। ऐसे में अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है, तो आइए जानते हैं कि शादी से पहले ब्राइड-टू-बी को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए।

शादी से पहले टेंशन क्यों बढ जाती है?

शादी जिंदगी का एक बडा बदलाव होता है। इसमें सारे काम सही से होने की चिंता के साथ आने वाली जिंदगी की जिम्मेदारियों और उम्मीदों को पूरा करने का डर तनाव बढा सकते हैं। तनाव के चलते नींद, भूख और मूड पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए शादी की तैयारी के साथ शरीर और दिमाग का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है।

ब्राइड-टू-बी इन टिप्स को अपने डेली रूटीन में करें शामिल

1. पानी पीना न भूलें

शादी की भागदौड में अक्सर पानी पीना छूट जाता है। पानी कम पीने से थकान, सिरदर्द और स्किन का रूखापन बढ सकता है। इसलिए अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से पानी जरूर पीएं।

2. नींद पूरी करें

शादी से पहले नींद न आना आम बात है। फिर भी कोशिश करें कि रोज कम से कम 7 घंटे सोएं। नींद कम होने पर थकान, चिडचिडापन और ध्यान न लगने की दिक्कत हो सकती है। स्किन भी डल दिखने लगती है और आंखों के नीचे डार्क सर्कल ज्यादा नजर आ सकते हैं। अच्छी नींद के लिए सोने से पहले मोबाइल कम देखें और शाम के बाद चाय-कॉफी कम लें, इससे नींद आने में आसानी होती है।

3. खानपान पर ध्यान दें

काम के चक्कर में खाना छोड देना या सिर्फ स्नैक्स खाना हेल्थ के साथ-साथ हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए भी सही नहीं है। इसलिए समय पर घर का हल्का और संतुलित खाना खाएं। इसके अलावा जल्दबाजी में वजन घटाने के लिए शादी से ठीक पहले क्रैश डाइट न करें, इससे कमजोरी और चक्कर आ सकते हैं। अगर वजन को लेकर कोई प्लान है, तो डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेकर पहले से शुरू करें।

4. एक्टिव रहें

शादी के दिनों में कई ऐसे फंक्शन होते हैं जहां घंटों बैठे-बैठे समय निकल जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि इनमें से थोडा समय निकालकर टहल लें। इसके अलावा आप सुबह-सुबह योगा या स्ट्रेचिंग भी कर सकती हैं, जो मूड और ब्लड सर्कुलेशन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आपको पहले से कोई बीमारी या चोट है, तो एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

5. अपने लिए थोडा वक्त निकालें

दिन में आधा घंटा बिना किसी काम के अपने लिए रखें। गाने सुनें, गहरी सांस लें, स्किन केयर करें या किसी ऐसे इंसान से बात करें जिससे बात करके अच्छा लगता है।

6. कुछ नया न आजमाएं

शादी से ठीक पहले नया फेशियल, नई क्रीम, नया हेयर ट्रीटमेंट या नया सप्लीमेंट शुरू करने से एलर्जी, रैश या पिंपल निकल सकते हैं। इसलिए जो भी नया ट्राई करना है उसे पहले से कर के देख लें। इसके अलावा स्किन से जुडी कोई भी बात हो तो घरेलू नुस्खा आजमाने के बदले त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

7. मदद लें

शादी के पास आने पर थोडी घबराहट होना आम है, लेकिन अगर कई दिनों तक नींद न आए, लगातार बेचैनी रहे, बहुत उदासी लगे या कुछ भी करने का मन न हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। किसी भरोसेमंद इंसान से बात करें और जरूरत लगे तो डॉक्टर या काउंसलर से मिलें।

Updated on:
11 Nov 2026, 3:09 PM IST
Published on: