लाइफस्टाइल

Priyanka Gandhi Son love Story: 7 सालों तक चला रेहान वाड्रा और अवीवा की लव स्टोरी, अब होगी शादी, देखें दोनों की प्यार भरी तस्वीरें

Priyanka Gandhi Son News: रेहान वाड्रा और उनकी होने वाली दुल्हन अवीवा बेग दोनों को फोटोग्राफी का शौक है। रेहान भले ही एक राजनीतिक परिवार से आते हैं, लेकिन हमेशा उन्होंने राजनीति से दूरी बनाई रखी है।

2 min read
Dec 30, 2025
Raihan Vadra Aviva Baig Love Story

Priyanka Gandhi Son love Story: कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा(Raihan Vadra) अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जल ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा के साथ सगाई कर ली है। रेहान और अवीवा सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कभी उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 7 साल से डेट कर रहे हैं।

इस फोटो में रेहान वाड्रा और बीच में अवीवा बेग हैं

Raihan Vadra Aviva Baig: दोनों को है फोटोग्राफी का शौक


रेहान वाड्रा और उनकी होने वाली दुल्हन अवीवा बेग दोनों को फोटोग्राफी का शौक है। साथ ही दोनों फोटोग्राफी के फील्ड में काम भी करते हैं। अलग-अलग फोटोज की प्रदर्शनी भी समय-समय पर लगाते रहते हैं। दोनों करीब सात वर्षों से एक-दूसरे के साथ हैं। इस दौरान दोस्ती, साझा रुचियों और साथ बिताए गए समय ने उनके रिश्ते को गहराई दी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम में बदली और वे एक समझदार, सहानुभूतिपूर्ण जोड़ी के रूप में सामने आए।

रेहान वाड्रा और बीच में अवीवा बेग

Raihan Vadra: राजनीति से दूर रहते हैं रेहान


रेहान भले ही एक राजनीतिक परिवार से आते हैं, लेकिन हमेशा उन्होंने राजनीति से दूरी बनाई रखी है। रेहान को अक्सर मां प्रियंका के साथ देखा जाता रहा है लेकिन पॉलिटिक्स से उन्होंने दूरी ही बनाई रखी। अवीवा भी अपने काम में व्यस्त रहती हैं। वो एक बिजनेस परिवार से आती हैं।

रेहान की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। इसके बाद पढ़ाई के लिए वो देहरादून के दून स्कूल चले गए। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने लंदन में आगे की पढ़ाई पूरी की। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद अवीवा जर्नलिज्म और कम्युनिकेशन की पढ़ाई की।

Updated on:
30 Dec 2025 02:47 pm
Published on:
30 Dec 2025 02:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर