लाइफस्टाइल

Priyanka Gandhi Son News: कौन हैं प्रियंका गांधी के होने वाले समधी-समधन? सालों का रहा है रिश्ता

अवीवा बेग दिल्ली की निवासी हैं और रेहान वाड्रा के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं। रेहान और अवीवा पिछले करीब सात सालों से एक-दूसरे को जानते हैं।

1 minute read
Dec 30, 2025
Priyanka Gandhi Family

Priyanka Gandhi Son News: कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा तथा रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबर सामने आ गई है। रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेहान ने दिल्ली की रहने वाली अवीवा बेग से सगाई की है और जल्द ही शादी कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अवीवा बेग के माता-पिता कौन है? कौन बनने जा रहे हैं प्रियंका गांधी के समधी और समधन? आइये जानते हैं।

ये भी पढ़ें

Priyanka Gandhi Son News: शादी के बंधन में बंधेंगे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग, जानें कितने पढ़ें-लिखे हैं दोनों

कौन हैं Priyanka Gandhi के समधी-समधन?


अवीवा बेग दिल्ली की निवासी हैं और रेहान वाड्रा के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं। दिल्ली के कारोबारी इमरान बेग और इंटीरियर डिजाइनर नंदिता बेग की बेटी हैं अवीवा बेग। दोनों परिवारों के बीच कई वर्षों से अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, नंदिता बेग ने कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिजाइन से जुड़े काम में प्रियंका गांधी के साथ सहयोग किया था।

जानकारी यह भी है कि रेहान और अवीवा पिछले करीब सात सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद अब शादी का आयोजन किया जा रहा है।

Raihan Vadra Aviva Baig: दोनों को है फोटोग्राफी का शौक

रेहान वाड्रा और उनकी होने वाली दुल्हन अवीवा बेग दोनों को फोटोग्राफी का शौक है। साथ ही दोनों फोटोग्राफी के फील्ड में काम भी करते हैं। अलग-अलग फोटोज की प्रदर्शनी भी समय-समय पर लगाते रहते हैं। दोनों करीब सात वर्षों से एक-दूसरे के साथ हैं। इस दौरान दोस्ती, साझा रुचियों और साथ बिताए गए समय ने उनके रिश्ते को गहराई दी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम में बदली और वे एक समझदार, सहानुभूतिपूर्ण जोड़ी के रूप में सामने आए।

ये भी पढ़ें

Priyanka Gandhi Son love Story: 7 सालों तक चला रेहान वाड्रा और अवीवा की लव स्टोरी, अब होगी शादी, देखें दोनों की प्यार भरी तस्वीरें

Published on:
30 Dec 2025 08:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर