लाइफस्टाइल

Hair Accessories: मालती मैरी से लेकर मसाबा गुप्ता सब पर चला हेयर एक्सेसरीज का जादू

Designer Masaba and munchkin Malti Jonas flaunt hair accessories: इन दिनों हेयर एक्सेसरीज का बड़ा क्रेज है। क्लिप्स हो या हेयरबेंड यह एक्सेसरीज सभी उम्र के लोगों को लुभा रही है। नन्ही मालती मैरी से लेकर डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता तक, पिछले दिनों सभी ने यह फैशन अपनाया है। यह हर तरह के हेयर लेंथ को सूट करता है फिर चाहे बाल छोटे हों या लम्बे ।

3 min read
photos : instagram


Priyanka Chopra’s Baby : बच्चों की बात करें तो जनवरी 31 को लॉस एंजिल्स में
इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी अपने पेरेंट्स प्रियंका और निक जोनास के साथ हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट में मालती हेयर बेंड पहने काफी क्यूट लग रहीं हैं। यह पहली बार नहीं है की मालती ने हेयर बेंड पहना है इससे पहले भी मालती कई बार फैंसी हेयर बेंड में दिखीं हैं। गौरतलब है कि मालती मैरी का चेहरा पहली बार पब्लिक के सामने आया है।

साथ ही अगर आपने पिछले दिनों फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता के वेडिंग फोटोज देखे हैं तो आपकी नज़र उनके हेयर एक्सेसरीज पर ज़रूर टिकि होंगी। माथा पट्टी की जगह चांद सितारों से सजा मसाबा का हेयर स्टाइल ठीक उन्ही की पर्सनालिटी की तरह काफ़ी डिफरेंट और कूल है।



आप भी अगर अपनी या अपने दोस्त / रिश्तेदार की शादी में कुछ अलग स्टाइल चाहते हैं तो मसाबा गुप्ता के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनी हेयर स्टाइल सुनिश्चित करें साथ ही यह भी तय करें की आपको अपने बाल स्ट्रेट रखने हैं या फिर कर्ली क्योंकि इसी के हिसाब से आप अपने बालों को स्टाइल कर पाएंगे और उन्हें हेयर एक्सेसरीज से सजाएंगे।

हेयर क्लिप्स

मांग टिका और माथा पट्टी को छोड़ कर मसाबा गुप्ता की तरह ही आप अपने बालों को चांद सितारा हेयर क्लिप्स से सजा सकतीं हैं।यह लुक जितना स्टाइलिश है उतना ही आसान भी। हेयर क्लिप्स में कई नए डिजाइनस है इनमें कोरियन क्लिप्स काफी पॉप्युलर है।

IMAGE CREDIT: Amazon



हेयर कोंब पिंस

यदि बालों का जुड़ा बनाना है तो आगे हेयर क्लिप्स के साथ पीछे जुड़े में हेयर कोंब पिंस भी सजा सकते हैं। इससे पूरा लुक निखर कर आएगा। यह पिंस उसे करने में आसान है। वैरायटी की बात करें तो यह रोस-गोल्ड, गोल्ड और सिल्वर मेटल के साथ साथ ब्लैक मेटल में भी अवेलेबल हैँ।

IMAGE CREDIT: amazon



क्लो हेयर क्लिप्स

वेट में लाइट और उपयोग में आसान, यही कारण है कि क्लो हेयर पिंस हर तरह के हेयरस्टाइल को सूट करता है। बीड्स, वाइट स्टोन्स और ग्लिटर के साथ-साथ यह पिंस आर्टिफिशियल फ्लावर्स में भी मिलती हैं ।


IMAGE CREDIT: amazon



क्रिस्टल / फ्लोरल हेयरबेंड

हेयर बैंड अपने सिंपल अवतार से कई आगे आकर नए लुक में नज़र आ रहा है। इन दिनों पहले से कई ज़्यादा फैशनेबल और डेकोरेटिव हेयरबेंड मार्किट में अवेलेबल हैं। याद रहे अगर बच्चों के लिए हेयर बेंड ले रहे हें तो मेटल हेयर बेंड की बजाय कुछ सॉफ्ट मटीरिअल में खरीदें। इंस्पिरेशन के लिए सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी जोनास की फोटोज देखें। मालती को अक्सर हेयर बेंड पहने देखा गया है।

IMAGE CREDIT: amazon
Updated on:
01 Feb 2023 09:43 am
Published on:
01 Feb 2023 08:27 am
Also Read
View All