लाइफस्टाइल

Radhika Merchant: अंबानी फैमिली की छोटी बहू ने क्रिसमस पार्टी में लगाया ग्लैमरस का तड़का, ड्रेस की कीमत और खूबसूरती चर्चा में

Radhika Merchant: राधिका अंबानी अपने ससुराल वालों के साथ अपनी पहली क्रिसमस पार्टी एन्जॉय करते दिखीं, जिसमें राधिका ने एक मिनी रेड हॉट ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनकी Classy और Elegance साफ नजर आ रही है। ड्रेस की कीमत और उनकी खूबसूरती सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
2 min read
Dec 26, 2024
Radhika Merchant
Radhika Merchant

Radhika Merchant: राधिका मर्चेंट, अंबानी फैमिली की छोटी बहू, हाल ही में अपने ससुराल वालों के साथ NMACC आर्ट कैफे के लॉन्च पार्टी में नजर आई थीं। जहां उनके लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, वहीं अब क्रिसमस 2024 की इवनिंग पार्टी में राधिका अंबानी अपने परिवार के साथ जामनगर में क्रिसमस का त्यौहार मना रही थीं, और इस मौके पर जब उन्होंने अपनी यादगार पार्टी लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, तो वह इंस्टाग्राम का हॉट टॉपिक बन गईं।

2024 में राधिका ने कई बार अपनी खूबसूरती और हाई फैशन सेंस से सुर्खियां बटोरी हैं, जिससे उनके फैंस की संख्या भी बढ़ी है। उनके इस लुक की ठाठ देख सभी की नजरें सिर्फ उनके लुक्स पर ही टिक गईं। उनके फैशन को पसंद करने वालों के लिए यह लुक काफी इंस्पायर करने वाला है। उनका यह लुक काफी दिलचस्प और उनके हाई फैशन को दर्शाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और लुक की डिटेल्स।

क्रिसमस 2024 के शानदार पार्टी में राधिका मर्चेंट का हॉट लुक

2024 में राधिका ने कई ऐसे ऑउटफिट पहने हैं जिनमें वह काफी खूबसूरत लगीं। क्रिसमस पार्टी में अंबानी की छोटी बहू ने स्टाइलिश और क्लासी Celine का लाल ड्रेस पहना, जिसमें उनकी ग्लैमरस छवि काफी खूबसूरत नजर आ रही है। ड्रेस की पलेटिंग और फ्लॉटी सिल्हूट, और स्टाइलिश टर्टलनेक, लॉन्ग स्लीव्स और फ्लेयर डिटेल्स इसे एलिगेंट बना रहे हैं। उन्होंने ब्लैक स्टॉकिंग्स और मैचिंग बूट्स पहने, जो न केवल क्यूट बल्कि काफी कंफी भी लग रहे थे। इस लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए राधिका ने एक शानदार सफेद फर वेस्ट भी पहना। यह ड्रेस उनकी खूबसूरती में और ग्लैम जोड़ रही है, जो वाकई में राधिका को प्रिंसेस जैसा दिखा रही है।

राधिका ने क्रिसमस 2024 लुक को कैसे स्टाइल किया?

राधिका (Radhika Merchant) ने अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए रेड ड्रेस के साथ बेहतरीन चमकदार ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक लगाई है, जो लाइट में काफी चमक रही है। यह उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रही है। साथ ही, चेहरे के फीचर्स को और निखारने के लिए आंखों में सिंपल मस्कारा और गालों पर सॉफ्ट ब्लश लगाया, जिससे उनका लुक बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है। उनके मुलायम बाल आधे पोनीटेल में बंधे है, और बाकी बालों को सॉफ्ट कर्ल किया गया है। उनके नए फेस-फ्रेमिंग बैंग्स ने उनके इस पार्टी लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

ड्रेस की कीमत

अगर आपको भी यह खूबसूरत ड्रेस पसंद आई है तो जान लें इसकी कीमत। यह हॉट मिनी रेड ड्रेस Celine की है। इसकी कीमत Yoox ऑनलाइन वेबसाइट पर $2,001.00 बताई जा रही है, जो कि लगभग 1,70,550.93 भारतीय रुपये के बराबर है। आप इस ड्रेस को किसी खास पार्टी में पहन सकते हैं, जो आपको भी पार्टी की शान बना सकती है।

Updated on:
27 Dec 2024 02:29 pm
Published on:
26 Dec 2024 11:53 am