लाइफस्टाइल

Ramadan Mubarak Wishes:रमजान पर यहां दिए गए Wishes, Photos, Messages, Shayari, Shubhkamnaye, Quotes और Captions अपनों को भेजकर दें मुबारकबाद

Ramadan Mubarak 2026 Wishes, Photos, Images, Messages, Shayari, Shubhkamnaye, Quotes and Captions in Hindi: अगर आप चांद देखने के बाद अपनों को रमजान 2026 की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो आप यहां दिए गए विशेज, फोटो, मैसेज, शायरी, शुभकामनाएं, कोट्स और कैप्शन भेजकर दे सकते हैं।

4 min read
Feb 18, 2026
Ramadan Mubarak | image credit- wallpapercave

Ramadan Mubarak 2026 Wishes, Photos, Images, Messages, Shayari, Shubhkamnaye, Quotes and Captions in Hindi : रमजान मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक है, जिसे भारत के साथ-साथ इस्लाम धर्म से जुड़े दुनिया के लगभग सभी देशों में मनाया जाता है। इस्लामी चंद्र कैलेंडर के अनुसार रमजान हर साल मनाया जाता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 10–11 दिन छोटा होता है। यही कारण है कि हर साल रमजान की शुरुआत की तारीख बदलती रहती है। बता दें, रमजान की शुरुआत चांद के दिखने से होती है। इस पाक महीने में दुनिया भर के मुसलमान नमाज अदा करते हैं, रोजा रखते हैं और भाईचारे के साथ इस महीने को मनाते हैं। इसके अलावा एक-दूसरे से बैर-भाव भूलकर रमजान की मुबारकबाद भी देते हैं।

ऐसे में, अगर आप चांद देखने के बाद अपनों को रमजान 2026 के पाक महीने की शुरुआत की शुभकामनाएं देना चाहते हैं या सोशल मीडिया पर अपने जानने और चाहने वालों को बधाई देना चाहते हैं, तो आप यहां दिए गए विशेज, फोटो, मैसेज, शायरी, शुभकामनाएं, कोट्स और कैप्शन भेजकर या पोस्ट कर दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Ramadan Skin Care Tips: रमजान में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के साथ ही डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सहरी में शामिल करें ये 5 चीजें

रमजान 2026 की बधाई देने के लिए विशेज (Ramadan Wishes in Hindi)

1- चांद की रोशनी बिखर गई है आसमान में,
खुशियों का माहौल है सारे जहान में,
हर कोई अल्लाह की इबादत कर रहा है,
ऐसी बरकत छाई है रमजान में।
Happy Ramadan 2026!

2-कभी इफ्तार का इंतजार नहीं रहता है,
हर दम मन अल्लाह-अल्लाह कहता है,
रमजान एक ऐसा पावन महीना है,
खुदा हर किसी की दुआ कबूलता है
रमजान मुबारक 2026!

3-चांद की रोशनी बिखर गई है आसमान में,
खुशियों का माहौल है सारे जहान में,
हर कोई अल्लाह की इबादत कर रहा है,
ऐसी बरकत छाई है रमजान में!
रमजान का चांद मुबारक हो!

4-तेरा घर ही मक्का-मदीना बन जाए,
तू खुदा का सबसे पाक इंसान कहलाए,
कुछ इस तरह का चमत्कार इस साल रमजान दिखाए!
Happy Ramadan 2026

5-रमजान आया है,
रहमतों की बरकतों का महीना आया है,
लूट लो नेकियां जितना लूट सकते हो,
पूरे एक साल में ये ऑफर का महीना आया है।
Ramadan Mubarak!

रमजान की शुभकामनाएं देने के लिए मैसेज (Ramadan 2026 Wishes messages )

6-आपको और आपके परिवार को रमजान की ढेर सारी मुबारकबाद।
अल्लाह आपकी सभी दुआओं को कबुल करे और इस पाक महीने में खुशिया दे।
Ramadan Mubarak!

7-चांद की पहली दस्तक पर चांद मुबारक कहते हैं,
सबसे पहले हम आपको रमजान मुबारक कहते हैं।
Happy Ramadan 2026!

8- रमजान में हो जाए सबकी मुराद पूरी
मिले सबको ढ़ेरों खुशियां और न रहे कोई आरजू अधूरी
Ramadan Mubarak!

9- रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं
आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं!
Happy Ramadan 2026!

10-बे-जुबान को जब वो जुबान देता है
परहें को फिर वो कुरान देता है
बक्शने पर आए जब उम्मत के गुनाहोंं को तोहफे में गुनहगारों को रमजान देता है
Ramadan Mubarak!

रमजान की बधाई दने के लिए शुभकामनाएं (Ramadan 2026 Shubhkamnayein Hindi)

11- चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा
इबादत से भरा हो रोजा तुम्हारा
हर दुआ और नमाज कबूल हो तुम्हारी
यही अल्लाह से है दुआ हमारी!
Happy Ramadan 2026!

12-आसमान पे नया चांद है आया,
सारा आलम खुशी से जगमगाया,
हो रही है सहर-ओ-इफ्तार की तैयारी,
सज रही हैं दुवाओं की सवारी,
पूरे हों आपके दिल के सभी अरमान,
मुबारक हो आप सब को प्यारा रमजान।
Happy Ramadan 2026!

13-किसी का ईमान कभी रोशन ना होता
आगोश में मुसलमान के अगर कुरान ना होता
दुनिया ना समझ पाती कभी भूख और प्यास की कीमत
अगर 12 महीनों मे 1 रमजान न होता!
रमजान मुबारक!

14-गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है
मुबारक हो आपको रमजान का महीना
ये पैगाम हमनें सिर्फ आपको भेजा है
Happy Ramadan 2026!

15-मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी
खुशियों से भरी रहे आपकी यह जिंदगी
गम का साया कभी आप पर ना आए दुआ है हमारी
आप सदा यूं ही मुस्कुराएं!
रमजान 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

रमजान की शुभकामनाएं देने के लिए कोट्स (Ramadan 2026 Wishes Quotes)

16- "Ramadan is a month of patience, prayer, and purification. Ramadan Mubarak."

17-"रमजान का पाक महीना हमें सब्र, शुक्र और इंसानियत सिखाता है। रमजान मुबारक।"

18-"Fasting is not just about abstaining from food, but about cleansing the soul."

19-"रमजान हमें बुराइयों से दूर और अच्छाइयों के करीब लाता है।"

20- "May this holy month bring peace to your heart and home."

रमजान की शुभकामनाएं देने के लिए फोटो (Ramadan 2026 Wishes Photos)

21-

22-

23-

24-

25-

रमजान की शुभकामनाएं देने के लिए कैप्शन (Ramadan 2026 Wishes caption)

26- रमजान 2026 की मुबारकबाद! अल्लाह आपकी हर दुआ कबूल करे।

27-Ramadan2026 Mubarak! May Allah accept all your prayers and fasts.

28- इस पाक महीने में आपके घर में खुशियों और बरकत की बारिश हो।

29- Wishing you a blessed Ramadan 2026 full of mercy and forgiveness.

30- रमजान 2026 आपके जीवन में नई शुरुआत और नई उम्मीदें लेकर आए।

रमजान की शुभकामनाएं देने के लिए शायरी (Ramadan 2026 Wishes Shayari)

31-चुपके से चांद की रोशनी छू जाए
आपको धीरे से ये हवा कुछ कह जाए
आपको दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हम दुआ करते है मिल जाए वो आपको
Happy Ramadan 2026!

32- रमजान का चांद देखा,
रोजे की दुआ मांगी,
रोशन सितारा देखा,
आप की खैरियत की दुआ मांगी,
रमजान मुबारक हो!

33-बेजुबान को जब वो जुबान देता है
पढ़ने के लिए वो फिर कुरान देता है
बक्शने पर आए जब उम्मत के गुनाहों को
तोहफे में गुनहगारों को रमजान देता है।
रमजान मुबारक 2026!

34-रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं,
आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि
आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं।
आपको और आपके परिवार को रमजान मुबारक!
Ramadan Mubarak 2026

35-फरियादों की झोली कभी खाली नहीं जाएगी,
अल्लाह का नाम लेने से हर मुराद पूरी हो जाएगी,
पढ़ते रहिए नमाज हर दिन,
हर सांस में खुशियां रम जाएगी।
Happy Ramadan 2026!

Published on:
18 Feb 2026 05:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर