लाइफस्टाइल

Ravi Kishan के 5 ट्रेडिशनल लुक्स, शादी और पार्टी में देंगे रॉयल स्टाइल

Ravi Kishan 5 Best Traditional Outfits: अगर आप ट्रेडिशनल वियर में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे हैं कि कैसे कपड़े चुनें, तो आप अभिनेता रवि किशन के यहां दिए गए 5 लुक्स से आइडिया ले सकते हैं।

2 min read
Jun 04, 2026
Ravi Kishan, Ravi Kishan Traditional Outfits
रवि किशन ट्रेडिशनल लुक| image credit instagram | @ravikishann

Ravi Kishan: भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद Ravi Kishan अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ स्टाइलिश ट्रेडिशनल फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। शादी, पार्टी या फेस्टिव फंक्शन के लिए उनके कई एथनिक लुक्स पुरुषों के लिए शानदार फैशन इंस्पिरेशन बन सकते हैं। कुर्ता-पजामा से लेकर पेस्टल सूट और धोती-कुर्ता तक, उनके ये 5 ट्रेडिशनल आउटफिट्स आपको रॉयल और ट्रेंडी लुक दे सकते हैं।

Ravi Kishan का हैवी वर्क कुर्ता-पजामा लुक (Heavy Work Kurta Pajama with Jacket)

अधिकमास खत्म होते ही शुभ कामों की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में अगर आप जल्द आने वाली किसी शादी या रात के फंक्शन में जाने के लिए कुछ ट्रेडिशनल खरीदने का सोच रहे हैं, तो आप रवि किशन के इस प्रिंटेड कुर्ता लुक से आइडिया ले सकते हैं। फंक्शन में थोड़े हैवी लुक वाले कपड़े अच्छे लगते हैं, वहीं गर्मी के चलते कॉटन फैब्रिक सही रहता है। ऐसे में थ्री-पीस कुर्ता-पजामा होने के साथ ही बिना वर्क के प्रिंटेड में ही हैवी लुक में दिखने के साथ-साथ गर्मी में पहनने के लिए एक्टर का यह लुक काफी ज्यादा आरामदायक और अच्छा है। आप इससे मिलता-जुलता सेट अपने लिए खरीद सकते हैं।

शादी और पार्टी के लिए परफेक्ट Three-Piece Suit Look

अगर आप कुर्ते के बदले कुछ ऐसा खरीदना चाह रहे हैं जिसे शादी के बाद किसी पार्टी में भी पहन सकें, तो एक्टर के इस थ्री-पीस सूट से इंस्पिरेशन लेकर शॉपिंग कर सकते हैं। डिजाइनर जैकेट के साथ मैचिंग पैंट और कंट्रास्ट शर्ट देखने में स्टाइलिश लगने के साथ ही, इसे बिना जैकेट के ऑफिस या किसी अन्य जगह फॉर्मल लुक के तौर पर भी पहना जा सकता है। आप इस तरह के सूट की खरीदारी कर सकते हैं।

Ravi Kishan का डिजाइनर कुर्ता-पजामा देगा रॉयल लुक (Designer Kurta Pajama)

अगर आपको कुर्ता-पजामा पहनना पसंद है, लेकिन आप प्लेन ट्रेडिशनल कुर्ता-पजामा पहनकर बोर हो गए हैं, तो आप रवि किशन के इस डिजाइनर कुर्ता-पजामे से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

लूज पैंट के साथ मैचिंग वर्क जैकेट और कंट्रास्ट वर्क कुर्ता देखने में हैवी होने के साथ ही गर्मी में पहनने के लिए भी काफी आरामदायक रहेगा।

पेस्टल कलर सूट में दिखा Ravi Kishan का क्लासी स्टाइल

इन दिनों हल्के रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है और फैशन के हिसाब से भी पेस्टल रंग काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप गर्मी से बचने के साथ-साथ ट्रेंड को फॉलो करना चाहते हैं, तो अभिनेता के इस ऑफ-व्हाइट या बेज टू-पीस सूट के साथ व्हाइट वी-नेक टी-शर्ट जैसा कुछ खरीद सकते हैं।

यदि आपको टी-शर्ट के साथ सूट पहनना पसंद नहीं है, तो आप रवि किशन के इस लाइट ग्रे सूट से भी आइडिया ले सकते हैं।

धोती-कुर्ता लुक से पाएं ट्रेडिशनल और ट्रेंडी अंदाज (Dhoti Kurta)

अगर आप कुर्ता-जींस या कुर्ता-पजामा पहनकर बोर हो गए हैं और कुछ नया या ट्रेडिशनल ट्राई करना चाहते हैं, तो आप एक्टर के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर अपने किसी भी कुर्ते को धोती के साथ पेयर कर सकते हैं। ध्यान दें, अगर आपको ट्रेडिशनल तरीके से धोती पहनना नहीं आता है, तो आप 'रेडी-टू-वियर' धोती भी खरीद सकते हैं, जो ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से मिल जाएगी।

Published on:
04 Jun 2026 09:36 am