लाइफस्टाइल

Real life Prince of India: आज भी वही है उनकी शान

Real life Prince of India: कभी-कभी ऐसा भी लगता है कि क्या सच में रियल लाइफ़ में राजकुमारों की ज़िंदगी इतनी ही भव्य होती है? इस जवाब को ढूंढने के लिए हम आज बात करने जा रहे हैं देश के कुछ राजकुमारों की जिन्होंने आज भी अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचा रखा है।

3 min read
Maharaja Yaduveer Krishnadatta Chamaraja
Real life Prince of India: Maharaja Yaduveer Krishnadatta Chamaraja

नई दिल्ली। Real life Prince of India: बचपन में अगर आपने किसी से कहानी सुननी चाही होगी तो उन्होंने अक्सर आपको राजा-रानियों की कहानियां तो सुनाई ही होंगी। उनके रहन सहन, खान पान, बड़े-बड़े आलिशान महलों के बारे में भी सुनकर अक्सर हम चौंक जाया करते थे। साथ ही अगर आपने राजा-महाराजाओं की फिल्में भी देखी होंगी तो उनमे भी आपको शाही आन-बान-शान का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है। जैसे की अगर हम बात करें फिल्म जोधा अकबर की या फिर विवादों में रहने वाली फिल्म पद्मावत की तो इनमें भी हमें भरपूर शाही शान-ओ-शौकत देखने को मिलती है। य़ह बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम आज आपको ना तो फ़िल्मों के और ना ही कहानियों के बल्कि देश में रह रहे कुछ असली राजाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

महाराजा पद्मनाभ सिंह

युवा भारतीय राजकुमार, महाराजा पद्मनाभ सिंह एक आधुनिक रियासत वाली ज़िंदगी जीते हैं। 2011 में महाराजा पद्मनाभ सिंह को राजा का ताज पहनाया गया था। महज़ 13 साल की उम्र में वो सुर्खियों में छा गए थे। जयपुर के सिटी पैलेस में रहने वाले महाराजा पद्मनाभ सिंह अभी भी बिल्कुल वैसी ही ज़िंदगी जीते हैं, जैसे कि हम फ़िल्मों में देखते हैं।

युवराज लक्ष्यराज सिंह

भारतीय राजकुमारों की लिस्ट में युवराज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का नाम भी आता है, जो कि एक बेहद भव्य जीवन जीते हैं। उदयपुर सिटी पैलेस उनका निवास स्थान और साथ ही बता दें कि वो RH Group के अंदर आने वाले सभी होटलों के समूह को भी नियंत्रित करते हैं।

युवराज शिवराज सिंह

युवराज शिवराज सिंह जोधपुर पर शासन करने वाले राठौर वंश के वंशज हैं और उम्मेद भवन पैलेस के मालिक भी। जानकारी के लिए बता दें कि ये वही उम्मेद भवन है, जहां से बॉलीवुड एक्ट्रिस प्रियंका चोपड़ा की शादी हुई थी।

महाआर्यमन सिंधिया

महाआर्यमन सिंधिया ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया के बेटे हैं। 24 साल के महाआर्यमन ग्वालियर राजघराने की चौथी पीढ़ी से हैं, जो अभी राजनीति सीख रहे हैं।

यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियारी

मैसूर राज्य के शासक और वाडियार वंश के राजा यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार शानदार और भव्य मैसूर महल में रहते हैं, जो कि 72 एकड़ की जमीन पर बना हुआ है। बता दें कि 23 साल की उम्र में एक राजा के रूप में उनका राज्याभिषेक किया गया था।

Published on:
07 Aug 2021 02:13 pm