लाइफस्टाइल

रेखा की आइकॉनिक फिल्म ‘उमराव जान’ जैसा लहरिया दुपट्टा घर पर जामुन, चुकंदर और हल्दी से करें तैयार

Rekha Umrao Jaan Inspired Leheriya Dupatta: सावन 2026 में अगर आप एक्ट्रेस रेखा की आइकॉनिक फिल्म उमराव जान जैसा खूबसूरत लहरिया दुपट्टा पहनने का सोच रही हैं, तो इसे घर पर ही आप बड़ी आसानी से यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करके बना सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2026, 10:26 AM IST
Rekha Leheriya Dupatta DIY, Natural Dye Leheriya Dupatta
Leheriya Dupatta/ image credit instagram/ desidrapes

Umrao Jaan Inspired Leheriya Dupatta: सावन का महीना आते ही रंग-बिरंगे कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। खासकर लहरिया साड़ी और लहरिया दुपट्टे की डिमांड सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। लहरिया राजस्थान की पारंपरिक कला है, जिसे लोग तीज, त्योहार और सावन के मौके पर खास तौर पर पहनना पसंद करते हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस तरह का दुपट्टा ओढ़ना पसंद करती हैं। फिल्म उमराव जान में अभिनेत्री रेखा भी खूबसूरत लहरिया दुपट्टा ओढ़े नजर आई थीं। ऐसे में अगर आप भी इस सावन लहरिया दुपट्टा ओढ़ने के लिए इसे घर पर ही बनाने का सोच रही हैं, तो यहां बताए गए तरीके से नेचुरल रंगों की मदद से इसे आसानी से बना सकती हैं।

लहरिया दुपट्टा बनाने के लिए क्या चाहिए?

इस DIY के लिए एक सफेद कॉटन का दुपट्टा, मजबूत धागा, चुकंदर, जामुन, हल्दी, पानी, बर्तन और आखिर में बॉर्डर लगाने के लिए लेस और सिलाई मशीन की जरूरत होगी।

नेचुरल रंग कैसे तैयार करें?

सबसे पहले चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी का रंग गहरा लाल हो जाए, तो उसे छानकर अलग रख दें। इसी तरह जामुन को हल्का मैश करके पानी में उबालें। कुछ देर बाद जब बैंगनी रंग पानी में अच्छी तरह उतर जाए, तो इसे भी छान लें।पीला रंग बनाने के लिए हल्दी को पानी में मिलाकर कुछ मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। अब आपके तीनों नेचुरल रंग इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।

दुपट्टे को रंगने से पहले करें ये काम

सबसे पहले सफेद दुपट्टे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उसमें मौजूद धूल या फैक्ट्री की फिनिश निकल जाए। इसके बाद दुपट्टे को सुखा लें। जब दुपट्टा सूख जाए, तो इसे बिल्कुल वैसे ही चौड़े-चौड़े फोल्ड करें जैसे साड़ी की प्लेट बनाई जाती है। ध्यान रखें कि सभी फोल्ड एक समान हों, तभी लहरिया का डिजाइन साफ और सुंदर बनेगा।

दुपट्टे पर लहरिया डिजाइन कैसे बनाएं?

फोल्ड किए हुए दुपट्टे को अच्छे से फैला लें। अब एक मोटे धागे को पहले एक रंग में डुबोएं और उसी धागे की मदद से दुपट्टे पर सीधी लाइन बनाएं। एक रंग से लगातार चार लाइन बनाएं। इसके बाद दूसरा रंग लें और फिर चार लाइन उसी तरीके से बनाएं। इसी क्रम में तीसरे रंग का इस्तेमाल करें। पूरे दुपट्टे पर यही पैटर्न दोहराते रहें। इस तरह अलग-अलग रंगों की लाइनें मिलकर पारंपरिक लहरिया डिजाइन तैयार करेंगी।

दुपट्टे को सुखाएं

रंग लगाने के बाद दुपट्टे को खुली हवा में पूरी तरह सूखने दें। जब रंग अच्छी तरह सूख जाए, तब धीरे-धीरे फोल्ड खोलें। अब दुपट्टे पर बना खूबसूरत लहरिया पैटर्न दिखाई देगा। अब दुपट्टे को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए उसके चारों किनारों पर अपनी पसंद की लेस अब लगाएं।

Updated on:
26 Jul 2026, 10:26 AM IST
Published on: