21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Storage Ideas: अलमारी में कपड़े रखने की जगह बढ़ानी है? तो दुपट्टे और चूड़ी से मिनटों में बनाएं वार्डरोब ऑर्गेनाइजर

Wardrobe Organizer Hacks: अगर आप किराए के घर में रहते हैं या अलमारी में कपड़े रखने की जगह कम पड़ रही है, तो यहां बताए गए हैक्स फॉलो करके आप बड़ी आसानी से ज्यादा कपड़े व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Almari Organize Hacks, Dupatta Wardrobe Organizer

Storage Ideas/image credit instagram/madhavis_veg_recipes

Wardrobe Storage Ideas: अगर आपको अलमारी में कपड़े रखने की जगह कम पड़ रही है और हर बार कपड़े निकालते समय सामान बिखर जाता है, तो यह आसान हैक आपकी परेशानी दूर कर सकता है। इस हैक की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई महंगा वार्डरोब ऑर्गेनाइजर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे बनाने के लिए आपको घर में रखा एक पुराना दुपट्टा और कुछ ऐसी चूड़ियां चाहिए जिनका इस्तेमाल अब नहीं होता। इन चीजों की मदद से आप आसानी से एक वार्डरोब ऑर्गेनाइजर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

दुपट्टे और चूड़ियों से ऐसे बनाएं वार्डरोब ऑर्गेनाइजर

सबसे पहले एक लंबा दुपट्टा लें और उसे अलमारी के अंदर लगी रॉड में डाल दें। दुपट्टे के दोनों सिरे नीचे की तरफ बराबर रखें। अब 10 से 15 ऐसी चूड़ियां लें जो मजबूत हों और आसानी से टूटें नहीं। दुपट्टे की लंबाई के हिसाब से एक-एक करके चूड़ियां डालते जाएं। आखिर में नीचे एक गांठ बांध दें, ताकि चूड़ियां दुपट्टे से गिरें नहीं।

हर चूड़ी में रखें एक कपड़ा

अब सभी चूड़ियों के बीच में नीचे की तरफ से एक-एक कपड़ा मोड़कर हर चूड़ी के बीच में रखें और उसे ऊपर की तरफ से दूसरी चूड़ी की मदद से सिक्योर कर दें। इससे हर कपड़ा अपनी जगह पर रहेगा और जरूरत पड़ने पर उसे निकालना भी आसान होगा।

इस हैक से होने वाले फायदे

इस आसान तरीके से अलमारी में ऊपर से नीचे तक खाली जगह का सही इस्तेमाल हो जाता है। छोटे कपड़े, टी-शर्ट, दुपट्टे, स्टोल या बच्चों के कपड़े अलग-अलग रखे जा सकते हैं। कपड़े इधर-उधर नहीं फैलते और जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल भी जाते हैं।

इन हैक्स का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आपके पास लंबे गाउन, मैक्सी या स्कर्ट हैं और उन्हें टांगने पर वे अलमारी के नीचे तक पहुंच जाते हैं, तो पहले उन्हें बीच से फोल्ड कर लें। इसके बाद हैंगर को नीचे की तरफ से कपड़े के अंदर डालें और ऊपर शोल्डर वाले हिस्से पर सेट कर दें। इससे लंबी ड्रेस आधी हो जाएगी, प्रेस भी खराब नहीं होगी और अलमारी में कम जगह घेरेगी। इसके अलावा अक्सर हैंगर पर टांगी जींस या पैंट बार-बार नीचे गिर जाती है। इससे बचने के लिए पहले पैंट के एक पैर को हैंगर में डालें, फिर हैंगर को पलटकर दूसरे पैर को भी उसमें फंसा दें। इस तरीके से पैंट अच्छी तरह लॉक हो जाती है और आसानी से नहीं गिरती।