21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Clothes Drying Tips: छोटे घर में DIY क्लॉथ ड्रायर बनाकर ऐसे सुखाएं कपड़े, बालकनी और कमरे में नहीं दिखेंगे गीले कपड़े

Rainy Season Clothes Drying Tips: बारिश शुरू होते ही अगर आप भी गीले कपड़े सुखाने से परेशान हैं, तो यहां बताए गए हैक्स फॉलो करके बिना पूरे घर में कपड़े फैलाए आसानी से सुखा सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Indoor Clothes Drying Hacks, DIY Ceiling Dryer Hanger

Clothes Drying Hacks/ Image credit instagram/henry_24_5_26

Barish Me Kapde Kaise Sukhaye: बारिश के दिनों में कपड़े सुखाना किसी सिरदर्द से कम नहीं होता। अगर कपड़ों को सही तरीके से नहीं सुखाया जाए तो उनमें सीलन की बदबू आने लगती है। वहीं, बालकनी या कमरे में कपड़े सुखाने पर चारों तरफ गीले कपड़े दिखाई देते हैं, जो देखने में अच्छे नहीं लगते। ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हैं, तो यहां बताए गए आसान हैक्स अपनाकर बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कपड़ों को आसानी से सुखा सकते हैं। साथ ही, आपका कमरा या बालकनी भी साफ और व्यवस्थित दिखेगी। आइए जानते हैं, कैसे।

रस्सी और हैंगर से बनाएं DIY क्लॉथ ड्रायर स्टैंड

अगर घर में जगह कम है और आप एक साथ कई कपड़े सुखाना चाहते हैं, साथ ही चाहते हैं कि वे ज्यादा दिखाई भी न दें, तो इसके लिए आप DIY क्लॉथ ड्रायर स्टैंड बना सकते हैं। इसके लिए मल्टी क्लॉथ हैंगर में एक मजबूत रस्सी बांधें और उसे छत पर लगे हुक या हैंगिंग रॉड से जोड़ दें। रस्सी के दूसरे सिरे को दीवार में लगे हुक या कील से अच्छी तरह बांधकर सिक्योर कर दें।

जब भी कपड़े सुखाने हों, रस्सी को कील से निकालकर थोड़ा ढीला करें। इससे हैंगर नीचे आ जाएगा और आप आराम से सभी कपड़े उसमें टांग सकेंगे। कपड़े टांगने के बाद रस्सी को फिर से ऊपर खींचकर दीवार में लगी कील या हुक से बांध दें। इससे कपड़े ऊपर रहेंगे, कमरे में कम जगह घेरेंगे और सामने भी ज्यादा दिखाई नहीं देंगे।

बड़े कपड़ों के लिए बनाएं सीलिंग ड्रायर हैंगर

अगर आपके घर में रोज ज्यादा कपड़े धुलते हैं या आप चादर, कंबल और दूसरे बड़े कपड़े सुखाने का आसान तरीका खोज रहे हैं, तो पाइप की मदद से अपनी जरूरत के अनुसार सीलिंग ड्रायर हैंगर भी बना सकते हैं। इसे रस्सी के सहारे छत पर लगा दें। जरूरत पड़ने पर इसे नीचे खींचकर कपड़े टांगें और कपड़े टांगने के बाद दोबारा ऊपर कर दें। इससे बड़े कपड़े भी आसानी से सूखेंगे और घर में जगह भी कम लगेगी।

अगर आप DIY नहीं करना चाहते, तो बाजार में मिलने वाला सीलिंग ड्रायर हैंगर भी खरीद सकते हैं। इसे छत पर फिट करने के बाद जब भी कपड़े सुखाने हों, इसे नीचे खींच लें और आराम से कपड़े टांग दें। कपड़े टांगने के बाद इसे फिर से ऊपर कर दें। इससे एक साथ ज्यादा और बड़े कपड़े आसानी से सूख जाते हैं। साथ ही, बालकनी या कमरे में गीले कपड़े बिखरे हुए भी नहीं दिखते और जगह भी साफ सुथरी बनी रहती है।