21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

How To Clean Doormat: कॉटन, फर और डिजाइनर पायदान को ऐसे करें साफ, लंबे समय तक रहेंगे नए जैसे

How To Wash Doormat: मानसून के दिनों में पायदान पर जमी धूल मिट्टी के साथ ही भीगने के कारण ये जल्दी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से आप डोरमैट को घर पर बड़ी आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
2 min read
Google source verification
Doormat Cleaning Tips, How To Clean Doormat

पायदान Cleaning Tips (representative image) image credit gemini

Doormat Cleaning At Home: दूसरे मौसम की तुलना में मानसून सीजन में घर में बिछे डोरमैट यानी पायदान ज्यादा गंदे हो जाते हैं। इन्हें साफ करना भी आसान नहीं होता, क्योंकि घर की दूसरी चीजों की तुलना में इन पर मिट्टी और गंदगी ज्यादा जमा हो जाती है। इसी वजह से ज्यादातर लोग इन्हें साफ कराने के लिए दुकान पर भेज देते हैं या फिर घर पर क्लीनिंग सर्विस बुला लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अब आप यहां बताए गए आसान तरीकों को फॉलो कर डोरमैट को घर पर ही बड़े आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

कॉटन डोरमैट धोने का सही तरीका

कॉटन या सिंपल डोरमैट को वॉशिंग मशीन में आसानी से धोया जा सकता है। मशीन में पानी भरने के बाद थोड़ा डिटर्जेंट डालें और सामान्य वॉश मोड में इसे साफ करें। अगर पहले कपड़े धुल चुके हैं और पानी ज्यादा गंदा नहीं है, तो उसी पानी का इस्तेमाल डोरमैट धोने के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा आखिर में फैब्रिक सॉफ्टनर डालने से डोरमैट ज्यादा सख्त नहीं होता और उसकी मुलायमाहट बनी रहती है।

फर या डिजाइन डोरमैट को ऐसे करें साफ

फर, रेशमी धागों या डिजाइन वाले डोरमैट को वॉशिंग मशीन में नहीं धोना चाहिए। मशीन में धोने से उनके रेशे और डिजाइन खराब हो सकते हैं। इसे हाथ से धोने के लिए सबसे पहले डोरमैट को बाहर ले जाकर अच्छी तरह झाड़ लें, ताकि उस पर जमी धूल निकल जाए। इसके बाद एक बाल्टी में पानी और थोड़ा डिटर्जेंट मिलाएं। अगर घर में हल्का लिक्विड डिटर्जेंट है, तो उसका इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। इसके बाद डोरमैट को पानी में डुबोकर हाथों से हल्के हाथ से साफ करें। अगर किसी जगह दाग है, तो सिर्फ उसी हिस्से को हाथ से हल्का रगड़ें। पूरे डोरमैट पर ब्रश का इस्तेमाल न करें। डिटर्जेंट वाले पानी से निकालने के बाद डोरमैट को 3 से 5 बार साफ पानी से धोएं। हर बार पानी बदलें और तब तक धोते रहें, जब तक डिटर्जेंट पूरी तरह निकल न जाए और पानी साफ दिखाई देने लगे।

डोरमैट सुखाते समय इन बातों का रखें ध्यान

फर या डिजाइन वाले डोरमैट को मशीन के स्पिन मोड में नहीं सुखाना चाहिए। इससे उसकी शेप और रेशे खराब हो सकते हैं। धोने के बाद डोरमैट को हल्का निचोड़कर टांग दें, ताकि अतिरिक्त पानी अपने आप निकल जाए। इसके बाद अच्छी धूप या हवा वाली जगह पर पूरी तरह सूखने दें। पूरी तरह सूखने के बाद ही उसे दोबारा इस्तेमाल करें।