लाइफस्टाइल

Republic Day 2026: बचपन वाली 26 जनवरी याद आ गई? अब लड्डू छोड़ो और ट्राई करो ये 3 Gen-Z स्पेशल तिरंगा डिशेज

Republic Day 2026 Recipes: गणतंत्र दिवस 2026 को खास बनाने के लिए घर पर बनाएं तिरंगा बर्फी, फ्रूट ट्रफल और कलरफुल मफिन्स। आसान स्टेप्स और तिरंगे के रंगों वाली ये रेसिपीज बच्चों और मेहमानों को बहुत पसंद आएंगी।

3 min read
Jan 23, 2026
Special Tricolour Food Recipes | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

Republic Day 2026 Recipes: गणतंत्र दिवस का मौका हो और चारों तरफ तिरंगे की शान न दिखे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वहीं आपने कभी सोचा है कि इस गौरवशाली दिन को आप अपनी रसोई में भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। 26 जनवरी 2026 के इस खास अवसर पर, सिर्फ झंडा फहराना ही काफी नहीं, बल्कि तिरंगे के रंगों का स्वाद चखना भी बनता है। अगर आप अपने मेहमानों या बच्चों के लिए कुछ हटके और इंस्टा- फ्रेंड़ली बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं केसरिया, सफेद और हरे रंगों से सजी ये डिशेज जो आपके सेलिब्रेशन में चार चांद लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Republic Day Special: हुसैनीवाला से तवांग तक, देश के ये 5 आइकॉनिक स्मारक जहां आज भी जीवंत है बलिदान की दास्तां

​तिरंगा मफिन्स (Tri-colour Muffins)

Tricolour Muffins | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

​बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाना हो, तो ये कलरफुल मफिन्स बेस्ट ऑपशन है।
​सामग्री: 1.5 कप मैदा, 1 कप पिसी चीनी, ½ कप पिघला मक्खन, ½ कप दूध, ¼ कप दही, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, और केसरिया व हरा रंग।
बनाने की रेसिपी
​मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, मक्खन, दही और दूध को मिलाकर एक स्मूथ बैटर तैयार करें। ​इस बैटर को तीन अलग-अलग कटोरे में बांटें और दो हिस्सों में केसरिया और हरा रंग मिला दें। ​मफिन मोल्ड में सबसे पहले एक चम्मच हरा बैटर, फिर सफेद और आखिर में केसरिया बैटर डालें। ​इसे 180°C पर प्री-हीटेड ओवन में 15-20 मिनट बेक करें। स्पंजी और कलरफुल मफिन्स तैयार हैं।

ट्राई-फ्रूट ट्रफल (Tri-Fruit Truffle)

Tri- Fruit Truffle | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

​यह एक रिफ्रेशिंग और क्रीमी डेजर्ट है, जो फ्रूट्स के साथ मिलकर एक हेल्दी ट्विस्ट देता है।
​सामग्री: 1 कीवी, 1 संतरा, 100 ग्राम व्हिपिंग क्रीम, 100 ग्राम फ्रेश क्रीम, 100 ग्राम व्हाइट चॉकलेट और 1 बड़ा चम्मच बादाम कटा हुआ।
बनाने की रेसिपी
​एक पैन में फ्रेश क्रीम को धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें व्हाइट चॉकलेट डालें और अच्छी तरह पिघलने तक चलाएं। इसे ठंडा होने दें। ​ठंडा होने पर इसमें व्हिपिंग क्रीम मिलाएं और इसे मूस की तरह हल्का होने तक फेंटें। ​एक गिलास में सबसे नीचे कीवी के स्लाइस रखें, उसके ऊपर तैयार चॉकलेट मूस की एक लेयर लगाएं। ​सबसे ऊपर कटे हुए कीवी डालें और कटे हुए बादाम से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

तिरंगा बर्फी (Tri-colour Barfi)

Tricolour Barfi | (फोटो सोर्स- GeminiAI)

​नारियल और खोये का यह ट्रेडिशनल मिक्सचर त्योहारों के लिए सबसे पसंदीदा मिठाई है।
​सामग्री: 250 ग्राम खोया, 1 कप कद्दूकस किया नारियल, 1 कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर, केसरिया और हरा फूड कलर।
बनाने की रेसिपी
​कढ़ाई में खोया और चीनी को तब तक पकाएं जब तक मिक्सचर किनारा न छोड़ने लगे। इसमें नारियल और इलायची मिलाएं। ​मिक्सचर को तीन बराबर भागों में बांटें। एक में केसरिया रंग और दूसरे में हरा रंग मिलाएं, तीसरे को सफेद रहने दें। फिर एक थाली को चिकना करें। सबसे पहले हरे रंग की लेयर फैलाएं, फिर सफेद और लास्ट में केसरिया लेयर लगाएं। ​सेट होने के बाद इसे डायमंड शेप में काट लें। आपकी तिरंगा बर्फी तैयार है।

ये भी पढ़ें

Republic Day Nail Art 2026: सिर्फ कपड़े ही नहीं, अब नाखूनों पर भी चढ़ेगा देशभक्ति का रंग, देखिए ये 5 खास नेल डिजाइन्स

Also Read
View All

अगली खबर