Self-Care Tips For Moms in Hindi: मां बनने के बाद अक्सर महिलाएं घर और बच्चे की देखभाल के चक्कर में खुद का ख्याल रखना भूल जाती हैं। ऐसे में अगर आप एक मां हैं, तो आपके लिए घर और बच्चे की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ खुद के लिए भी वक्त निकालना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि आप अपनी इस बिजी लाइफ में से खुद के लिए समय कैसे निकाल सकती हैं।
Self-Care Tips For Moms: समाज ने हमेशा से मां को एक सांचे में फिट रखा है। बच्चे की पैदाइश से उसकी नौकरी लगने तक, सुबह के टिफिन से लेकर रात को सबको सुलाने तक, मां का पूरा दिन दूसरों के लिए काम करने में निकल जाता है। लेकिन इस भागदौड़ में वह भूल जाती है कि वह भी एक इंसान है, जिसके अपने कुछ सपने और पसंद हैं। इसलिए हर मां को खुद से एक वादा करना चाहिए कि वह परिवार के साथ-साथ अपना भी ख्याल रखेगी। आइए जानते हैं कि अगर आप मां हैं तो कैसे आप खुद के लिए 'मी-टाइम' निकाल सकती हैं।
जैसे आप बच्चों को डॉक्टर के पास ले जाने या ऑफिस की मीटिंग का टाइम फिक्स करती हैं, वैसे ही दिन का आधा घंटा सिर्फ अपने लिए फिक्स करें। घर वालों को बता दें कि इस समय आपको कोई परेशान न करे। इसे आप खुद के साथ बिताएं।
अगर आपको लिखने का शौक है, तो एक डायरी बनाएं। दिनभर की उलझनें या खुशी की बातें उसमें लिखें। इससे मन बहुत हल्का महसूस होता है। जर्नलिंग करने से कई समस्याओं के समाधान आसान हो जाते हैं।
सीखने की कोई उम्र नहीं होती। अगर आपका मन कोई नई भाषा, कुकिंग स्टाइल या कोई डिजिटल कोर्स करने का है, तो उसे जरूर शुरू करें। इससे आपको अच्छा लगेगा। एक मां को बेबी सिटिंग के साथ बहुत कुछ करने का अधिकार है, अपने भीतर के सीखने वाले बच्चे को भी संभालें।
कानों में इयरफोन लगाएं, अपनी पसंद का गाना चलाएं और 15 मिनट के लिए अकेले टहलने निकलें। यह छोटा सा ब्रेक आपको ताजगी से भर देगा। आसपास के गार्डन या खाली सड़क पर भी यह ब्रेक लिया जा सकता है। सैर आपके लिए जरूरी है।
घर के कामों के बीच सहेलियों को न भूलें। हफ्ते में एक बार उनसे फोन पर बात करें या मिलें। पुरानी यादें ताजा होने से तनाव कम होता है। स्कूल की बातें आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगी।
घर के किसी एक कोने को अपनी पसंद से सजाएं। वहां अपनी पसंदीदा किताबें या पौधे रखें। जब भी थकान हो, वहां बैठकर थोड़ा आराम करें। यह कोना सिर्फ आपका ही है।
अक्सर मां वही बनाती है, जो सबको पसंद हो। कभी-कभी सिर्फ अपने स्वाद के लिए अपनी पसंद की डिश बनाएं और उसका मजा लें। परिवार के लिए अपनी जिम्मेदारियों के बीच अपनी पसंद-नापसंद का ख्याल रखना कभी ना भूलें।
दोपहर में 15-20 मिनट की एक छोटी सी नींद लें। यह कोई आलस नहीं है, बल्कि आपके दिमाग और शरीर को दोबारा एनर्जी देने का तरीका है। पावर नैप हर किसी के लिए जरूरी है। इसे लेकर गिल्ट में आने की जरूरत नहीं है। छोटी-छोटी नींद आपको फ्रेश रखने का काम करेंगी।