लाइफस्टाइल

Shah Rukh Khan Buys Old Delhi Home: 37 करोड़ खर्च कर पूरी बिल्डिंग के मालिक बने शाहरुख खान, गौरी बोलीं- दिल्ली वाले घर से जुड़ी हैं अनेक यादें

Shah Rukh Khan Delhi House: शाहरुख खान अपने पैतृक घर के इकलौते मालिक बन गए हैं। आइए जानते हैं कि यह घर अभिनेता के जीवन में इतना खास मायने क्यों रखता है।
2 min read
Jul 11, 2026
Gauri Khan Designed Home, Shah Rukh Khan Mannat
Shah Rukh Khan Delhi House/ image credit in instagram/iamsrk and chatgpt

Shah Rukh Khan Ancestral House: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के पास भारत के साथ ही विदेशों में भी कई आलीशान घर हैं। इनमें मुंबई स्थित 'मन्नत' और दिल्ली में स्थित उनका घर सबसे प्रमुख हैं। अब किंग खान दो फ्लोर और खरीद कर दिल्ली में पंचशील पार्क स्थित घर के इकलौते मालिक बन गए हैं। आइए जानते हैं कि यह घर शाहरुख और गौरी के लिए इतना खास क्यों है।

दो फ्लोर 37 करोड़ रुपये में खरीदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने करीब 37 करोड़ रुपये देकर इस घर की दूसरी और तीसरी मंजिल खरीद ली है। बेसमेंट और पहली मंजिल उनके पास पहले से थी। इसके चलते अब पूरी बिल्डिंग का मालिकाना हक किंग खान के पास आ गया है।

शादी के बाद यहीं से शुरू हुई थी नई जिंदगी

साल 1991 में शादी के बाद शाहरुख और गौरी ने अपनी नई जिंदगी यहीं से शुरू की थी। इसलिए यह घर दोनों के लिए खास मायने रखता है। करीब 1200 वर्ग गज यानी लगभग 10,800 वर्ग फुट में बना यह घर दक्षिण दिल्ली के पॉश पंचशील पार्क में स्थित है।

क्यों है यह घर इतना खास

एक पुराने इंटरव्यू में गौरी खान ने इस घर के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने इस घर को इस तरह डिजाइन किया, ताकि परिवार की सभी यादें एक ही छत के नीचे हमेशा सुरक्षित रह सकें। इस घर का हर कोना उनके परिवार की जिंदगी के अलग अलग पड़ावों की याद दिलाता है। इसलिए यह घर उनके लिए सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि यादों से जुड़ी एक खास जगह है।

गौरी खान ने 'मन्नत' भी किया है डिजाइन

अभिनेता शाहरुख खान के दिल्ली के पंचशील पार्क स्थित पैतृक निवास के अलावा मुंबई के बांद्रा स्थित 'मन्नत' को भी गौरी खान ने डिजाइन किया है। आलीशान, छह मंजिला हेरिटेज थीम पर बने 'मन्नत' में बगीचा, जिम, लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल और एक प्राइवेट थिएटर शामिल हैं। वहीं बाहर से यह घर सफेद और हल्के पीले रंग के शाही यूरोपीय आर्किटेक्चर और विंटेज लुक के लिए जाना जाता है। इसके मुख्य द्वार पर लगी 'मन्नत' की नेमप्लेट भी लोगों का ध्यान खींचती है।

इसके अलावा बाहर से पहली और ऊपरी मंजिलों पर बड़ी बड़ी खिड़कियां और बेहद खूबसूरत बालकनियां दिखाई देती हैं। इन्हीं बालकनियों से शाहरुख खान अक्सर ईद और अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस का अभिवादन करते नजर आते हैं।

Updated on:
11 Jul 2026 12:46 pm
Published on:
11 Jul 2026 12:34 pm
Also Read
View All