
Sheetala Ashtami 2026 Wishes and Messages: हर साल चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि को देवी शीतला माता की पूजा की जाती है, जिन्हें शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी कहा जाता है। माता शीतला का महत्व स्कंद पुराण में विस्तार से मिलता है, जहां उन्हें आरोग्य (अच्छे स्वास्थ्य) की देवी माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त इस दिन माता की पूजा और व्रत करते हैं, उन्हें चेचक जैसे रोगों के साथ ही कई तरह के संक्रमणों से मुक्ति मिलती है।
इस साल शीतला सप्तमी का पर्व 10 मार्च को और अष्टमी का व्रत 11 मार्च को रखा जाएगा। इस व्रत की सबसे खास बात यह है कि ठंडा भोजन ग्रहण किया जाता है, जिसे लोक भाषा में ‘बासोड़ा’ भी कहा जाता है। परंपरा के अनुसार, भक्त एक दिन पहले यानी सप्तमी को तैयार किया गया सात्विक भोजन ही अष्टमी के दिन माता को अर्पित करते हैं और स्वयं भी उसे ही प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। इस पावन अवसर पर लोग अपने मित्रों और परिजनों को आरोग्य एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएं भी देते हैं। इसीलिए आज के इस लेख में हम कुछ खास शुभकामना संदेश और विशेज साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप अपनों को भेजकर इस पावन पर्व की बधाई दे सकते हैं।