Shivaji Maharaj Punyatithi Quotes in Hindi, English And Marathi: आज के लेख में हिंदी, मराठी और अंग्रेजी में कुछ संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर साझा कर शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
Shivaji Maharaj Punyatithi Quotes in Hindi, English And Marathi: आज 3 अप्रैल है, यानी वो दिन जब भारत के इतिहास का एक सुनहरा अध्याय थमा था। आज ही के दिन 1680 में मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज ने रायगढ़ किले में अंतिम सांस ली थी। शिवाजी महाराज सिर्फ एक शूरवीर योद्धा ही नहीं, बल्कि एक ऐसे नायक थे जिन्होंने हमें अपनी जमीन और हक के लिए लड़ना सिखाया। उनकी वीरता और स्वराज्य की सोच आज भी हर भारतीय के रगों में दौड़ती है। मुगलों के छक्के छुड़ाने वाले और अपनी बुद्धिमानी से पहाड़ों का रुख मोड़ देने वाले उस महान शिवाजी महाराज को आज पूरा देश नमन कर रहा है। आज के लेख में हिंदी, मराठी और अंग्रेजी में कुछ संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर साझा कर शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।